कानपुर। इन दिनों हर घर में 9 से 10 बजे सुबह- शाम के वक्त डीडी नेशनल ही देखा जाता है। लाॅकडाउन में इस महामारी के समय में हर कोई घर पर बैठा ऊब रहा है। ऐसे में रामानंद सागर की रामायण और उसके निभाए पात्र दिल को एक सुकून दे जाते हैं क्योंकि ये रीटेलिकास्ट हो रही है। ऐसे में रामायण के किरदार फिर एक बार चर्चा में आ गए हैं फिर चाहे वो राम का रोल करने वाले अरविंद गोविल हों या सीता का अभिनय करने वाली दीपिक चिलखिया।

रामायण में अपनी बहनों को किया याद

रामायण की सीता यानि कि दीपिका चिलखिया ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दीपिका रामायण में अपनी बहनों का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों के साथ नजर आ रही हैं। ये रामायण का ही कोई सीन प्रतीत हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए ये फोटो अपलोड की और इस पर कैप्शन लिखा, 'ये रामायण की गर्लपाॅवर है, सीता जी अपनी बहनों के साथ। प्यार फैलाइए और पाॅजिटिविटी भी।'

रामायण में दिखाया जाना है रावन वध

बता दें कि इस वक्त रामायणई के रीटेलिकास्ट में राम- रावण का युद्ध दिखाया जा रहा है। हो सकता है कि 17 अप्रैल की शाम के शो में रावण वध दिखाया जाए। लोगों को ये शो बहुत पसंद आ रहा है और ये बात तो इसकी टीआरपी से ही पता लग जा रही है। इसके साथ ही महाभारत भी खूब देखी जा रही है। महाभारत शाम को 7-8 बजे तक आती है और दोपहर में 12-1 बजे तक।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk