- टीवी पर फिर शुरू हो गया रामायण और महाभारत का प्रसारण

- लोगों ने परिवार के साथ बैठकर देखी रामायण, याद आए पुराने दिन

Meerut । देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है, लिहाजा सरकार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है। वहीं शनिवार से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण शुरू हो गया है। दरअसल, 80 के दशक में रामायण सीरियल की लोकप्रियता के सारे मानक तोड़ दिए थे। लॉकडाउन के कारण तीन पीढि़यों ने एक साथ बैठकर रामायण देखी।

बुजुर्ग बोले, याद आए पुराने दिन

80 के दशक के बाद एक बार फिर बुजुर्गो ने रामायण देखी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर उस दौर की याद आ गई।

बचपन में हमने रामायण देखी थी आज उसकी फिर से याद आ गई। सरकार का ये फैसला सही है। सारे परिवार ने एक साथ बैठकर रामायण देखी।

विमलेश, गंगानगर

मैनें सुबह अपने पापा मम्मी के साथ रामायण देखी। पहले दिन तो शुरु में कहानी की जानकारी दे रहे थे, थोड़ा सा शुरु हुआ बहुत अच्छा लगा।

रिजक, सदर

रामायण को लोगों ने परिवार के साथ बैठकर देखा। बहुत ही अच्छा लगा। ऐसे कार्यक्रम से बच्चों को संस्कृति की जानकारी मिलती है।

महक, सदर

पुराने दिनों की यादें ताजा हो रही है। हम बहुत दूर टीवी पर रामायण को देखने जाते थे। अब लॉकडाउन में सरकार ने सही फैसला लिया है।

रीटा, शास्त्रीनगर

फेसबुक कमेंट

सवाल- रामायण देखने के अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करे।

ये सब एक सपने की तरह सा लग रहा था मैं अपने बचपन मे जैसे दोबारा पहुंच गया, वो सभी यादें फिर से ताजा हो गई। कैसे रामायण को देखने के लिए हम सभी दौड़ते भागते थे। मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

कमल

रामायण को प्रसारण करना सरकार का अच्छा कदम है। लॉकडाउन में लोग घरों से बाहर न निकलें और घर में बच्चों के साथ बैठकर रामायण और महाभारत जैसे सीरियल देखे। इससे यूथ को शिक्षा मिलेगी।

पुष्पेंद्र

रामायण जैसे सीरियल को समूचे परिवार को एक साथ बैठकर देखना चाहिए। हमारे परिवार ने एक साथ बैठकर रामायण को देखा। वाकई पुराने यादें फिर से ताजा हो गई।

नकुल