-32 साल बाद शनिवार को टीवी पर फिर से शुरू हुआ पौराणिक धारावाहिक रामायण का प्रसारण

-एक एपिसोड सुबह दूसरा शाम को प्रसारित हुआ, लोगों ने पूरे परिवार के साथ उत्साह से देखा

KANPUR: लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रखने के लिए सरकार हर तरह से प्रयास कर रही है। आवश्यक वस्तुओं को घर तक पहुंचाने के साथ ही उनके एंटरटेनमेंट की भी व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार से टीवी इतिहास का सबसे सक्सेसफुल पौराणिक धारावाहिक रामानंद सागर की रामायण का 32 साल बाद दोबारा प्रसारण शुरू किया गया। पहला एपिसोड सुबह 9 से 10 बजे तक और दूसरा एपिसोड शाम को 9 से 10 बजे तक प्रसारित किया गया। लोगों ने भी इसे पूरे उत्साह के साथ देखा।

याद आया वो जमाना

जिन लोगों ने रामायण को दोबारा टीवी अपने बच्चों के साथ देखा उन्होंने बताया कि 1987 में पहली बार जब रामायण प्रसारित हुई थी वो खुद बच्चे थे। संडे को सुबह 9 बजे रामायण का प्रसारण हुआ करता था। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। हर घर से बस एक ही आवाज आती थी, मंगल भवन अमंगल हारीजिन्होंने रामायण में राम, सीता और अन्य किरदार निभाए लोग उन्हें किरदार से जानती थी। उस समय गली मोहल्ले मे एक दो घरों में ही टीवी सेट हुआ करते थे। लोग दूसरे घरों में रामायण देखने जाते थे। लोगों के घर में इतनी भीड़ हो जाती थी कि बैठने तक को जगह नहीं मिल पाती थी लेकिन बिना संकोच लोग रामायण देखने के लिए किसी के भी घर पहुंच जाते थे।