कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Raha Kapoor New Bunglow: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की क्यूट-क्यूट बेटी राहा कपूर का दिवाना तो हर कोई है। जब से राहा का फेस रिवील किया गया है, तब से ही आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। एक साल की राहा काफी कम समय में इतनी पॉपुलर हो गई हैं। हालांकि, अब तो वो इतनी कम उम्र में करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी बन गई है। जी हां, राहा कपूर के पेरेंट्स यानी की आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी लाडला राहा के लिए एक स्पेशल गिफ्ट तैयार किया है।

पापा-मम्मी देंगे राहा को स्पेशल गिफ्ट
दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ मिलकर अपनी 16 महीने की बेटी राहा कपूर को अपना नया बंगला गिफ्ट में देने वाले हैं। इसी गिफ्ट के बाद राहा कपूर महज एक साल की उम्र में ही सबसे छोटी के साथ साथ इंडस्ट्री की सबसे अमीर स्टार किड भी बन जाएंगी। कपल अपनी शादी के बाद से ही मुंबई के बांद्रा में अपने सपनों का कई मंजिला नया घर तैयार कर रहे हैं। आलिया और रणबीर ने अपने इस घर को कृष्ण राज बंगला नाम दिया है।

लंबे वक्त से तैयार हो रहा है बंगला
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आए दिन अपने नए बंगले पर चल रहे काम का मुआयना करने जाते रहते हैं। ये घर भले की कपल की शादी के समय से बन रहा है, लेकिन राहा के जन्म के बाद से उसका काम तेजी से बढ़ा दिया गया है। खबर हो कि अब कपल अपनी बेटी राहा के साथ जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk