kuber@inext.co.in
RANCHI : रांची पुलिस ने कांतेश कुमार मिश्रा उर्फ क्रिसलय मिश्रा को रिमांड की 48 घंटे की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसे देर शाम न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसके पूर्व सदर अस्पताल में उसक मेडिकल कराया गया, फिर उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब हो कि अदालत ने उसे 48 घंटे रिमांड पर लेने का आदेश दिया था।

पुलिस पहुंची दीपक के मालिक के पास पूछताछ
पुलिस दीपक झा के मालिक हर्षव‌र्द्धन जैन की दुकान पहुंची। वहां पुलिस ने मालिकों से पूछताछ की। बताया गया कि वह 2015 से वहां पर जॉब करता था। उसके बेटे की बीमारी की बात सुनकर उनलोगों द्वारा 30 हजार रुपए एडवांस भी दिए गए थे। एडवांस की राशि कट भी रही थी। गौरतलब हो कि क्रिसलय मिश्रा को लोअर बाजार थाना पुलिस ने कंपनी के साथ लाखों रुपए की जालसाजी के आरोप में पकड़ा है। उसे कोलकाता से पकड़ा गया है। जब पुलिस ने उसे कोलकाता से पकड़ा था तब वह बहुत नर्वस था। उसके हाथ-पांव कांप रहे थे। लेकिन, पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया था कि उसे कुछ नहीं होगा।

चेकअप कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया
जब पुलिस की टीम उसे कोलकाता पकड़ने गई थी तो पुलिस रास्ता भटक गई थी। इसमें पुलिस को तीन से चार घंटे का समय लगा था। इस वजह से उसे रांची देर शाम तक लाया गया और उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर, सदर अस्पताल में चेकअप कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। इस मामले में कंपनी के ओनर हर्षव‌र्द्धन जैन ने लोअर बाजार थाने में क्रिसलय मिश्रा के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कराया था।

एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत से दहला शहर

कांके में माता-पिता, पत्नी और दो मासूमों को मार फंदे से झूले दो भाई

Crime News inextlive from Crime News Desk