RANCHI: स्वच्छता सर्वेक्षण में रांची को पूरे देश में 21वां रैंक हासिल हु़आ है, वहीं जमशेदपुर को 20वां। दरअसल, भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस प्रतिस्पर्धा में शामिल देश के 4041 नगर निकायों की रैंकिंग सूची जारी की गई है। इसमें झारखंड के नौ शहर टॉप 100 शहरों में शामिल हैं। यह सर्वेक्षण पूरे देश में किया गया था। इसमें सबसे स्वच्छ शहर में रांची ने बेहतरीन रैंक हासिल किया है। रांची सहित झारखंड के नौ शहरों ने भी अच्छी रैंकिंग हासिल की है। शनिवार को इंदौर में आयोजित प्रोग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैंकिंग हासिल करने वाले शहरों को सम्मानित किया। मौके पर झारखंड से नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, रांची की मेयर आशा लकड़ा, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक राजेश शर्मा व रांची नगर निगम के आयुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि उपस्थित थे।

शहरी स्वच्छता में झारखंड नंबर-1

पूरे देश में शहरी स्वच्छता में झारखंड ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री ने झारखंड की टीम को सम्मानित किया। झारखंड में बहुत सारे शहरों ने स्वच्छता में बेहतर काम किया है। पूरे देश में पहला स्थान झारखंड को मिला है।

झारखंड के 9 निकाय अंडर 100 में

स्वच्छ शहर में राजधानी रांची ही सिर्फ बेहतरीन काम नहीं की है, बल्कि राज्य के आठ नगर निकायों ने भी बेहतरीन काम किया है और 4041 नगर निकाय में अंडर 100 रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है। बोकारो के चास शहर ने रांची से दो पायदान ऊपर 19वां रैंक हासिल किया है।

शहर रैंक

चास 19

मानगो 20

रांची 21

जमशेदपुर 20

धनबाद 53

देवघर 56

गिरीडीह 58,

आदित्यपुर 64

हजारीबाग 96 रैंक

-देश भर के राज्यों की राजधानियों की स्वच्छता रैंकिंग के सिटीजन फ डबैक मामले में झारखंड की राजधानी रांची को सम्मानित किया गया।

-एक लाख से तीन लाख आबादी वाले शहरों के सिटीजन फ डबैक मामले में झारखंड के गिरीडीह को मिला सम्मान।

-देश के ईस्ट जोन में एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में झारखंड के बुंडू को क्लीनेस्ट सिटी का मिला अवार्ड।

-ईस्ट जोन में ही चाईबासा को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में मिला अवार्ड।

-इनोवेशन और बेस्ट प्रैक्टिस के मामले में इसी श्रेणी में झारखंड के पाकुड़ को भी मिला अवार्ड।