RANCHI: इंडिगो की रांची-हैदराबाद विमान सेवा गुरुवार से शुरू होगी। गुरुवार को रांची से इंडिगो की फ्लाइट संख्या म् ई8म्म् दिन के क्ख् बजे उड़ान भरेगी और दो बजे हैदराबाद पहुंचेगी। हैदराबाद से रांची के लिए फ्लाइट संख्या म् ई 8ब्ब् के रूप में साढ़े नौ बजे उड़ान भरेगी और साढ़े ग्यारह बजे रांची पहुंचेगी। यही फ्लाइट रांची से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिल विक्रम ने इंडिगो की रांची से हैदराबाद की विमान सेवा शुरू होने की पुष्टि की है। इस सेवा के शुरू होने से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ऑपरेट होनेवाली फ्लाइट्स की संख्या ख्7 हो जाएगी। रांची से इंडिगो की हैदराबाद के लिए फ्लाइट हर दिन संचालित होगी।

साउथ से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

रांची से हैदराबाद के लिए नई विमान सेवा शुरू करने के फैसले का चैंबर ने स्वागत किया है। चैंबर अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया ने बताया कि रांची से हैदराबाद के लिए इंडिगो की विमान सेवा शुरू होने से साउथ से रांची की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। एयर एशिया की रांची से हैदराबाद के लिए विमान सेवा लगभग एक महीने पहले शुरू हुई है और सभी सीटें फुल जा रही हैं। इससे बिजनेस और एजुकेशन दोनों ही फील्ड के लोगों को फायदा होगा।