RANCHI: सिटी की सड़कों पर बिना दस्तावेज के कई वाहन दौड़ रहे हैं। इनमें कई चोरी के होते हैं तो कई के कागजात असम, आंध्र प्रदेश आदि इलाकों के बनाए हुए दिखाए जाते हैं जो कई बार जांच में जाली पाए गए हैं और गाडि़यां थानों में पड़ी सड़ रही हैं। इसी तरह की कई शिकायतों के बाद बिना उचित कागजात लिए चलने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान चलाने का निर्देश दिया है। डीटीओ संजीव कुमार ने शनिवार को खेलगांव थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें कई गाडि़यों से करीब एक लाख 13 हजार 900 रुपए फाइन वसूले गए, जबकि तीन गाडि़यां सीज कर ली गई।

सड़क पर मचा हड़कंप

अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालकों ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ कर कागजातों की जांच की गई।

एक दर्जन से अधिक गाडि़यां धराई

जांच के दौरान एक दर्जन से अधिक गाडि़यों के पास पूरे कागजात नहीं होने के कारण उनसे फ ाइन वसूले गए। जबकि तीन वाहनों के पास परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस समेत अन्य पेपर नहीं पाए गए। इसके बाद डीटीओ ने उन्हें सीज कर खेलगांव थाना को सौंप दिया।

वर्जन

बिना कागजात के कई वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इस तरह की कई शिकायतें विभाग को मिल रही थीं। अब लगातार कहीं न कहीं वाहनों की जांच का अभियान चलाया जाएगा। गाडि़यों के कागजात गाडि़यों में रखना अनिवार्य हैं।

संजीव कुमार, डीटीओ, रांची