रांची (एएनआई)। शुक्रवार को रांची में हिंसा हो गई थी। जिसमें पुलिस की कार्रवाई चल रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया है कि भीड़ को जुटाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप 'वासेपुर गैंग' बनाया गया था। रांची पुलिस अब ग्रुप के एडमिन की तलाश कर रही है। बता दें वासेपुर झारखंड के धनबाद जिले का पड़ोसी क्षेत्र है। इसमें डायरेक्टर कश्यप द्वारा बॉलीवुड फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' भी बनाई गई है। जिसमें अहम भूमिका मनोज बाजपेयी ने निभाई है, जो 22 जून 2012 को रिलीज़ हुई थी।
विरोध प्रदर्शन में कई लोग हो गए थे घायल
फिल्‍म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मनोज बाजपेयी, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा और तिग्मांशु धूलिया ने किरदार निभाया है। साथ ही यह फिल्म एक वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। यह फिल्‍म एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जो कोयला माइनिंग माफिया होता है। बता दें रांची में जुमे की नमाज के बाद हुए हिंसा प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी। रांची में हुई हिंसा के बाद राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) लाए गए कुल घायलों में से दो लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन में कई लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और रांची के हिंसा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया जिससे स्थिति नियंत्रण में आ गई।

National News inextlive from India News Desk