मुंबई (आईएएनएस)। Rangoli Chandel Tweet Controversy: एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने एक बार फिर ट्विटर पर एक विवादित पोस्ट कर दी है। उस विवादित पोस्ट को रंगोली ने डिलीट भी कर दिया था बाद में फिर भी उनके ट्विटर हैंडल को सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि फिर भी उनकी ट्वीट वायरल हो गई है। रंगोली की इस पोस्ट पर फिल्ममेकर रीमा कागती ने मुंबई पुलिस से कार्यवाई की मांग की है। रीमा कागती के मुताबिक रंगोली ने अपने ट्विटर हैंडल से कोई फेक न्यूज शेयर कर दी थी जिसे समाजिक हिंसा का आधार माना जा रहा है।

कुब्रा सेत ने ट्विटर से किया ब्लाॅक

वहीं एक्ट्रेस कुब्रा सेत ने भी रंगोली को अपनी प्रोफाइल से ब्लाॅक कर दिया है और ट्वीट कर ऐक्शन की मांग कर रही हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने रंगोली को ब्लाॅक कर दिया है और उनके बारे में ट्विटर पर शिकायत भी की।' उन्होंने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सीएम को टैग कर लिखा, 'इस तरह की हिंसा फैलाना कितना गैर जिम्मेदाराना है।' बता दें कि रंगोली एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं जो अपनी एक्ट्रेस बहन के बिहाफ पर बोलती हैं। वहीं फरहा खान ने भी ट्वीट कर रंगोली का अकाउंट सस्‍पेंड करने के लिए ट्विटर का धन्‍यवाद किया।

हमेशा सेलेब्स से लेती रहती हैं पंगे

रंगोली अकसर बाॅलीवुड सेलेब्स को अपने निशाने पर रखती हैं और उन्हें ट्रोल करती रहती हैं। इसी वजह से हमेशा वो सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने अब तक ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट, तापसी पन्नू, अनन्या पांडेय, करण जौहर और न जाने कितने ही बड़े सेलेब्स से पंगे लिए हैं। लोगों की नजर में वो बेवजह ही लड़ाई के कारण ढूंढ़ती रहती हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk