दीपिका ने शुरु की खरीदारी

features@inext.co.in

KANPUR : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर रोज नई खबरें सामने आती रहती हैं। पर माना जा रहा है कि जैसे इस कपल ने कभी दुनिया के सामने अपना रिश्ता कुबूल नहीं किया वैसे ही वे अपनी शादी को लेकर चल रही खबरों पर भी कुछ नहीं कहेंगे। हालांकि, कुछ दिन पहले दीपिका और उनकी मदर को मुंबई में ज्वैलरी शॉपिंग करते हुए देखा गया था और अब सुनने में आ रहा है कि यह कपल शादी से पहले अपना नया 'आशियाना' तैयार कर लेना चाहता है।

रणवीर ने खरीदा नया घर

खबर है कि रणवीर जिस बिल्डिंग में इस वक्त अपने पेरेंट्स के साथ रहते हैं, उसके दो और फ्लोर्स उन्होंने खरीद लिए हैं। इन दोनों फ्लोर्स पर काम तेजी से चल रहा है और इसकी निगरानी खुद दीपिका कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, यह कपल नवंबर में स्विट्जरलैंड जाकर शादी करेगा। फिर वे मुंबई और बंगलुरु में पार्टी देंगे। कुछ रिपोट्र्स में यह भी कहा गया है कि जहां रणवीर इस शादी को लेकर श्योर हैं वहीं दीपिका इसको लेकर नर्वस हैं।

शादी की तारीख

इन दिनों दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर बी टाउन से काफी खबरें आ रही हैं। इनमें से एक उनकी शादी की तारीख भी है। कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर महीने भर के अंदर ही शादी करने वाले हैं। इस बीच कई बार दीपिका अपनी मां के साथ शॉपिंग करती नजर आईं तो कई बार दीपिका और रणवीर के परिवारों के आपस में मिलने की खबरें सामने आईं।

दीपिका और रणवीर सिंह इस दिन करने जा रहे हैं शादी, ये शख्स बीच में बन सकता है विलेन

टीवी एक्टर रवि दुबे रणवीर सिंह को दे रहे कडी़ टक्कर, देखें अलाउद्दीन खिलजी के रूप में कौन है बेहतर

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk