कानपुर। रणवीर सिंह ने एक नई कार खरीदी है। इस कार में वो मुंबई की सड़कों पर टेस्ट ड्राइव का मजा लेते हुए दिखाई पड़े। ये एक लाल रंग की लेम्बोर्गिनी उरुस

कीमत सुन कर रह जायेंगे हैरान
रणवीर तो इस कार के साथ हैप्पी मूड में स्पॉट किये गए, लेकिन आप इसकी कीमत जान कर भौंचक्के रह जायेंगे।  इस स्टाइलिश कार की कीमत भारत में लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसे दुनिया का पहला सुपर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल कहा जा रहा है।

रणवीर सिंह ने खरीदी 3 करोड़ की लैंबोर्गिनी
 
अभी नहीं मिली नंबर पलेट
जब रणवीर को कार में देखा गया तो इसकी नंबर प्लेट नहीं थी। दरसल अभी इसपर नंबर प्लेट नहीं आई है क्योंकि रणवीर सिंह इसपर पहली बार घूमने निकले थे और इसका परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला है।

कार से मैच करती हैट
कार में सैर करते रणवीर ने नीले रंग का ट्रैक सूट पहना था और कार के साथ मैच करने के लिए उन्होंने इस मौके पर एक लाल रंग की मैचिंग टोपी भी पहनी थी।

रणवीर सिंह ने खरीदी 3 करोड़ की लैंबोर्गिनी

भंसाली के ऑफिस भी आये थे
इसके पहले फिल्म रणवीर सिंह को फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के कार्यालय में भी देखा गया था। जहां वे स्काई ब्लू पैंट और हुडी पहने नजर आए थे। रणवीर जल्दी फिल्म 83 में नजर आयेंगे। इस फिल्म में वे दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव के रूप में दिखाई देंगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk