शेयर किया अपना चार्ली चैपलिन अवतार
रणवीर सिंह स्विटजरलैंड में काफी अच्छा समय बिता रहे हैं इस दौरान वो वहां पर स्थित चैप्लिन्स वर्ल्ड नामक म्यूजियम में पहुंचे जहां चार्ली चैप्लिन की जिंदगी से जुडी़ कई वीडियोज और चोजें हैं जिनके बारे में उनका हर फैन जानने के लिए उत्सुमक रहता है। रणवीर सिंह चार्ली चैप्लिन के इस म्यूजियम में जाने के बाद अपने अंदर के कलाकार को अभिनय करने से रोक नहीं पाए और खुद उनके अवतार में अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और कैप्शन में लिखा 'अ ट्रैंप, अ जेंटलमैन, अ पोएटट, अ ड्रीमर, अ लोनली फेलो, ऑलवेज होपफुल ऑफ रोमांस एंड एडवेंचर'। बता दें कि ये लाइने खुद चार्ली चैप्लिन ने कही थीं।


रणवीर ने की चार्ली चैपलिन की हरकतें कॉपी
रणवीर सिंह चार्ली चैप्लिन के म्यूजिम गए और उनसे जुडी़ कई बातें जानने के बाद उन्होंने चार्ली चैप्लिन की तरह म्यूजियम में ही परफॉर्म किया और उसका वीडियो अपने इंस्टाग्राफ अकाउंट पर फैंस के लिए शेयर किया। वीडियो देख कर लगेगा जैसे ये रणवीर सिंह नहीं बल्कि चार्ली खुद सामने आ कर लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं। रणवीर वीडियो में कभी दाएं जाते दिखे तो कभी बाएं। ये हरकत उन्होंने कई बार की और बिल्कुल चार्ली की तरह। इस वीडियो को देखने के बाद किसी को भी हंसी आ जाएगी। रणवीर ने एक्ट के दौरान चार्ली चैप्लिन की तरह छोटी सी मूछ के साथ कर्ल हेयर स्टाइल रखी है और टोपी लगाई हुई है। रणवीर ने चार्ली के गेटअप में पूरी तरह आने के लिए ब्लैक कोट और उनकी तरह वन थर्ड ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट स्टर पहन रखी है। यहां देखिये वीडियो...


रणवीर सिंह को इस फिल्म ने बनाया शानदार अभिनेता

वैसे तो रणवीर सिंह ने अपने एक्टिंग करियर में कई फिल्में की हैं जैसे बैंड बाजा बारात, किल दिल, बेफिकरे और गुंडे पर रणवीर सिंह को असली पहचान अगर किसी फिल्म ने दिलाई तो वो है पद्मावत। इस फिल्म में रणवीर सिंह भले ही अलाउद्दीन खिलजी का निगेटिव किरदार निभा रहे थे पर लोगों ने फिर भी उन्हें बहुत पसंद किया। इसके अलावा फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह ने काफी बेहतरीन अभिनय किया और दीपिका के साथ फिल्म में उनका रोमांस करना फैंस को खूब पसंद आया और फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया।  
रणवीर सिंह चार्ली चैप्लिन बन कर रहे अजीब हरकतें,वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

 

 

तो क्या शादी के बाद विराट और अनुष्का के पडो़सी बन जाएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की ये चीज है सबसे बोरिंग

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk