रणवीर ने सिंबा कार्टून के लिए कही ये बात
कानपुर।
रणवीर सिंह पिछले कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' के कई पोस्टर इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक लॉन्च कर रहे हैं। अब रणवीर ने अपना 'सिंबा' वाला कार्टून कैरेक्टर भी जारी कर दिया है। रणवीर ने फिल्म में अपना कार्टून लुक पेश करते हुए लिखा, 'आला रे आला... सिंबा आला।' रणवीर सिंह  अपनी रियल सिंबा इमेज की तरह इस कार्टून वाली तस्वीर में भी अपने पुलिस ऑफिसर लुक में दिख रहे हैं। कार्टून वाले 'सिंबा' लुक में भी रणवीर अपने खास अंदाज में नजर आए। वहीं उनके एक हाथ में गन है और चेहरे पर मुस्कान। इसी के साथ वो कार्टून कैरेक्टर में भी अपने अलग स्वैग में नजर आ रहे हैं। रणवीर कार्टून वाले इस 'सिंबा' लुक में भी फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। इनकी इस पोस्ट पर अब तक सात लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
रणवीर सिंह ने खुद का 'सिंबा' कार्टून लुक पोस्ट कर कही ये बात,देख कर हंस पड़ेंगे आप
लॉन्च हुआ करियर का सबसे बडा़ गाना
रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले पोस्ट कर अपने करियर के सबसे बडे़ गाने के शूट के बारे में फैंस से साझा किया था। रणवीर ने इस वीडियो पोस्ट में खुलासा किया है कि ये उनके करियर का सबसे बडा़ गाना है। इस वीडियो में रणवीर सिंह के साथ फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने एक दूसरे के साथ खूब मस्ती की। वहीं 'सिंबा' के सेट पर रणवीर का ये गाना लार्ज स्केल पर शूट हुआ, ये वीडियो में साफ जाहिर हो रहा है। रणवीर ने ये वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है, 'सबसे बडा़ गाना।' इसके बाद रणवीर सिंह को उनके जन्मदिन के छह दिन पहले रोहित शेट्टी ने फिल्म के सेट पर ही एक वॉच गिफ्ट की थी। मालूम हो कि रणवीर हर साल 6 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलीब्रेट करते हैं।


फिल्म के बारे में नहीं जानते होंगे ये बात
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है और इसके प्रोडक्शन का काम करण जौहर संभाल रहे हैं। फिल्म में रणवीर के अपोजिट विलेन का किरदार एक्टर सोनू सूद निभाएंगे। फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान रणवीर के साथ लीड एक्ट्रेस का किरदार अदा करेंगी। फिलहाल फिल्म 28 दिसंबर को इसी साल सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
रणवीर सिंह ने खुद का 'सिंबा' कार्टून लुक पोस्ट कर कही ये बात,देख कर हंस पड़ेंगे आप

रोहित शेट्टी ने जन्मदिन के 5 दिन पहले दिया ये तोहफा, रणवीर बोले अभी तक का सबसे बेस्ट


जब रोहित शेट्टी बोले 'तेरे पर बहुत खर्च किया है', जवाब में 'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह ने दिया ये रिएक्शन

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk