कानपुर। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर बीते दिन से ही वायरल हो रहे हैं। ये तस्वीरें किसी की शादी की लग रही हैं जिसमें कपल के बीच की शानदार और क्यूट केमिस्ट्री को साफ देखा जा सकता है।

तस्वीरें: ये किसकी शादी में पहुंचे दीपिका-रणवीर,सैंडल लेकर बीवी के पीछे चलते आए नजर

रणवीर ने उठाए दीपिका के सैंडल्स

एक तस्वीर में तो रणवीर वाइफ दीपिका के सैंडल्स उठाए दिख रहे हैं। वो दीपिका के सैंडल्स उठाए उनके पीछे-पीछे चलते नजर आ रहे हैं। वहीं दीपिका मेहमानों को संबोधित कर रही हैं। इस तस्वीर ने देश की ढेर सारी लड़कियों के दिल में ऐसा ही पति मिलने की आस जगा दी है।

तस्वीरें: ये किसकी शादी में पहुंचे दीपिका-रणवीर,सैंडल लेकर बीवी के पीछे चलते आए नजर

दिखें परफेक्ट कपल

वेडिंग फंग्शन में दीपिका ने व्हाइट कलर की सिंपल साड़ी पहनी थी जिसमें पिंक कलर के फूल नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने बालों में पिंक गुलाब के फूलों का जूड़ा भी लगाया था। वहीं रणवीर ने डार्क ब्लू कलर में लाइनिंग वाली शेरवानी पहनी थी। कपल इस तस्वीर में एकदम परफेक्ट लगे और एक-दूसरे के साथ उनकी स्ट्रांग केमिस्ट्री भी नजर आई है।

तस्वीरें: ये किसकी शादी में पहुंचे दीपिका-रणवीर,सैंडल लेकर बीवी के पीछे चलते आए नजर

मेहमानों के बीच बात करते दिखे

वहीं एक तस्वीर में कपल एक साथ खुद से जुड़ी कोई बात भी करते दिख रहे हैं। लग रहा है रणवीर कुछ बोल रहे हैं और दीपिका उन्हें पूरे ध्यान से सुन रही हैं। मालूम हो बीते साल 14-15 नवंबर को कपल ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे ले शादी रचाई और अब दोनों अपने करियर में भी ऊंचाइयां छू रहे हैं।

तस्वीरें: ये किसकी शादी में पहुंचे दीपिका-रणवीर,सैंडल लेकर बीवी के पीछे चलते आए नजर

पति रणवीर को छोड़ ये किसे दीपिका खुलेआम कर रहीं किस, लोग शोर मचाते रहे पर वो जारी रहे

दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

वेडिंग में लोगों ने इंज्वाॅय किया फैन मूमेंट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वेडिंग में साथ में तो रोमांटिक होते दिखे ही। वहीं शादी में मौजूद लोगों ने अपना फैन मूमेंट बना लिया। दरअसल वहां लोगों ने दीपिका और रणवीर के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं और ये वायरल फोटो इस बात का सुबूत है।

तस्वीरें: ये किसकी शादी में पहुंचे दीपिका-रणवीर,सैंडल लेकर बीवी के पीछे चलते आए नजर

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk