नशे में धुत्त होटल मालिक

ट्यूजडे को अर्ली मॉर्निंग में ब्रिटिश पर्यटक के साथ होटल संचालक ने रेप का प्रयास किया। बचने के लिए वह होटल की बालकनी से कूद गई। घायल अवस्था में लोगों की मदद से वह ऑटो करके सीधी रकाबगंज थाने में पहुंच गई। पुलिस ने विदेशी पर्यटक के साथ हुई घटना को सीरियसली लेते हुए डिस्ट्रिक हॉस्पिटल में एडमिट कराया। रेप की कंप्लेन पर एसएसपी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर फॉर्नर महिला का लेडी लायल हॉस्पिटल में मेडिकल करवाया। बालकनी से कू दने से लेडी के पैरों में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

लंदन की है विदेशी पर्यटक

इक्कतीस वर्षीय सेलिना लंदन की रहने वाली हैं। वह दांतों की डॉक्टर हैं। एक वीक पहले लंदन से इंडिया आईं थीं। 17 मार्च को वह उदयपुर से आगरा के लिए आई थीं। कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद ऑटो चालक ने उसे ईदगाह बस स्टैंड के पास होटल आगरा महल पहुंचाया था, जहां वो कमरा नंबर 206 में रुकी थीं। सिटी में तीन दिन रुक कर उसने ताजमहल, किला और अन्य मॉन्यूमेंट्स देखे। जयपुर के बाद उसे 22 मार्च को चीन जाना था।

मॉर्निंग में जाना था जयपुर

सेलिना को ट्यूजडे मॉर्निंग साढ़े पांच बजे ट्रेन से जयपुर जाना था। उसने बताया कि वह अकेली थी। मॉर्निंग चार बजे होटल संचालक सचिन चौहान ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोला तो सचिन ने फ्री हैंड आयल मसाज का ऑफर दिया। उसके हाथ में शराब की बोतल थी और उसने शराब पी भी रखी थी। लेडी ने मसाज कराने से साफ मना कर दिया। लेकिन सचिन ने इस दौरान महिला से जबरदस्ती करनी चाही। सचिन नशे की हालत में था सो महिला ने उसे धक्का देकर बाहर धकेल दिया।

कूद गई बालकनी से

आरोपी सचिन वापस लौट गया। लेकिन, वह दोबारा से सिक्योरिटी गार्ड के साथ लौट कर आया और तेजी से दरवाजा खटखटाने लगा। कमरे के अंदर पर्यटक घबरा गई। दोनों जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। खिडक़ी के पास जाकर बचाव के लिए वो चिल्लाई भी लेकिन कोई नहीं आया। महिला को लगा कि सचिन उसके साथ जबरदस्ती कर सकता है। तो खुद को बचाने के लिए वह पहली मंजिल की बालकनी से कूद गई।

london की tourist से rape की कोशिश

इसी होटल में टूरिस्ट के साथ हुई रेप की कोशिश

लोगों की मदद से पहुंची थाने

बालकनी से कूदने से सेलिना के दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी। वह लडख़ड़ाते हुए सडक़ किनारे चाय के एक खोखे पर पहुंची। उसने हेल्प-हेल्प चिल्ला कर इशारों से मदद की गुहार लगाई। चाय पी रहे कुछ लोगों ने पास ही खड़े ऑटो चालक को पुलिस थाने ले जाने को कहा। महिला ऑटो से रकाबगंज थाना पहुंची। उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। तहरीर लेकर पुलिस ने मामला पर्यटन पुलिस को सौंप दिया। मॉर्निंग नौ बजे पर्यटक को पयर्टन पुलिस ने डिस्टिक हॉस्पिटल में एडमिट कराया। यहां पैरों का एक्सरे हुआ और उसे बाकी की जांच के लिए डिस्ट्रिक लेडी लायल हॉस्पिटल भेज दिया।

london की tourist से rape की कोशिश

थाने में कंप्लेन करने जाती टूरिस्ट

आरोपी को किया अरेस्ट

एसएसपी सुभाष चंद दुबे ने महिला की तहरीर पर आरोपी सचिन चौहान को अरेस्ट कर लिया। एसएसपी ने बताया कि होटल दिल्ली के रोहणी निवासी दीपक यादव का है। 2010 से दीपक ने होटल को चलाने की जिम्मेदारी सचिन चौहान को दे रखी है। सचिन जापानी भाषा का भी जानकार है। उसे और भी कई लेंग्वेज आती है। पुलिस ने सचिन के खिलाफ बलात्कार के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आईजी आशुतोष पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उसे सीज करने के आदेश दे दिए हैं। आरोपी सचिन ने फॉर्नर के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है।

london की tourist से rape की कोशिश

पुलिस हिरासत में होटल का मालिक, इसी पर है रेप की कोशिश का आरोप

पहले भी हुई वारदात

2008 में ताजगंज एरिया के एक होटल में तीन युवकों ने जापानी महिला टूरिस्ट की अश्लील क्लीपिंग बना ली थी। टूरिस्ट ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पूरे मामले में एक्स डीजीपी विक्रम सिंह का सीधा इन्वॉल्मेंट था। पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर जेल भेजा। चार साल बाद उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया है।

london की tourist से rape की कोशिश

होटल में छानबीन करती आगरा पुलिस

मेहमानों के लिए इंतजाम नहीं

सिटी में हर रोज करीब 15 से 20 हजार देशी-विदेशी टूरिस्ट आते हैं। जिसमें से छह से सात हजार टूरिस्ट फॉर्नर होते हैं। सिटी में कहीं भी विदेशी टूरिस्ट के लिए सिक्योरिटी नहीं हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भी इनके लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं हैं।