- भोगनीपुर की वारदात, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, महिला की हालत गंभीर

KANPUR: भोगनीपुर के पिपरी गांव में गुरुवार रात को सत्ताधारी पार्टी के नेता ने वहशीपन और दरिंदगी की हद पार कर दी। सरेशाम महिला के घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। अपने मंसूबों में सफल न होने पर महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। महिला महिला को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया है। महिला की 3 साल की बेटी पूरे घटनाक्रम की गवाह है जिसने डॉक्टर के सामने मां सें दरिंदगी की पूरी कहानी बताई।

हैवािनयत की हद

कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव में राम औतार वाल्मीकि विकलांग पत्‍‌नी निशा व तीन साल की बेटी रोशनी के साथ रहता है। वह मजदूरी के साथ ही सुअर पालन करता है। गुरुवार शाम को वह सब्जी लेने भोगनीपुर गया था। जहां पड़ोसी गांव जलपुरा निवासी ट्रक चालक दिनेश यादव उसे मिल गया। जहां दोनों ने ठेके में शराब पी। इसके बाद वहां से दोनो गांव आ गए। आरोप है कि घर पर मौजूद दिनेश ने उसकी पत्‍‌नी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर घर में जल रहे दीये से केरोसिन डालकर उसने आग लगा दी। इधर लौटने पर रामऔतार ने दिनेश को घर से भागते देखा। पीछे से उसकी पत्‍‌नी जलती हुई निकली।

हैलट में एडमिट

रामऔतार ने पत्नी को इस तरह जलता देख शोर मचाया। चीखपुकार सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। निशा पर पानी डालकर आग बुझाई और हाईवे पर मौजूद पिकेट सिपाहियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे पुखरांया सीएचसी भेजा गया। जहां पीडि़त महिला की 3 वर्षीय बेटी रोशनी ने चिकित्सकों को बताया कि चोर ने मां को जला दिया। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे हैलट भेज दिया गया। वहीं शुक्रवार को आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।