आगरा। शाहगंज क्षेत्र में किशोरी से युवक और महिला के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म कर दिया। दोनों की अश्लील वीडियो बनाने के बाद उन्हें वायरल करने की धमकी दे दी। किशोरी के विरोध करने पर उसके ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया।

किशोरी के अनुसार घटना 20 जुलाई की है। परिचित महिला उसे अपने घर लेकर गई थी। वहां मौका पाकर आरोपित बच्चू ने उसे दबोच लिया। धमकी देकर दुष्कर्म करने के बाद अपने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर आरोपित बच्चू और उसके लोगों ने 22 जुलाई को जानलेवा हमला बोल दिया। उसे अपने घर में घसीटकर ले गए, बुरी तरह पीटा। बच्चू ने उसकी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। इससे वह दहशत में आ गई। बच्चू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जबकि दूसरी घटना 15 जुलाई की है। महिला के अनुसार उसका पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। घटना वाली रात वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी छत के रास्ते घर में आ गया। धमकी देकर उससे दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बना ली। इंस्पेक्टर आरपी त्यागी के अनुसार आरोपित को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट

आगरा: एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी महिला बुधवार सुबह आठ बजे घर से अनाथालय वाली गली जा रही थी। आरोपित सुनील उससे छेड़छाड़ और अभद्रता करने लगा। महिला के अनुसार उसके विरोध करने पर सुनील ने उससे मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी देने लगा। पीडि़त ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।