- पट्टीदारी के बाबा के घर खेलते हुए पहुंची थी बच्ची

- 48 साल के आरोपित मनोज को पुलिस ने किया अरेस्ट

GORAKHPUR: सिकरीगंज एरिया में पट्टीदारी के बाबा ने दो साल की मासूम से रेप किया। जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। रेप, पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली रही।

खेलते-खेलते पड़ोस में पहुंच गई थी बच्ची

शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सिकरीगंज एरिया की दो साल की बच्ची अपने घर पर खेल रही थी। तभी खेलते हुए वह बगल के घर में चली गई। रिश्ते में बाबा लगने वाले पड़ोसी मनोज वर्मा ने बच्ची को गोद में उठा लिया। उसे कमरे में ले जाकर गलत हरकत करने लगा। बच्ची के चीखने पर परिजन पहुंचे तो उनकी नजर अंडरगारमेंट्स पर पड़ी। खून से सने कपड़े देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। रात में ही मोहल्ले में पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। गंभीर हाल बच्ची को उपचार के लिए भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि पीडि़त और आरोपित आपस में सगे पट्टीदार हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली रही।

वर्जन

दो साल की बच्ची संग गलत हरकत की बात सामने आई थी। एफआईआर दर्ज करके उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

- सुरेश चंद्र राव, सिकरीगंज थानेदार