आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में एक जूता फैक्ट्री में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म कर उसे थाना हाईवे क्षेत्र में छोड़ दिया। महिला की मुलाकात कुछ दिन पहले एक युवक से हुई। युवक ने बताया कि उसके यहां भी जूता बनाने का काम होता है।

महिला को अधिक वेतन देने का लालच देकर कुछ दिन पहले मथुरा के एक होटल में बुलाया। खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। दुष्कर्म के बाद हाईवे थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़ गया। महिलाको अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर महिला ने घटना से अपनी अपनी बहन को अवगत कराया। महिला ने हाईवे थाने में तहरीर दी, पुलिस ने घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की बताई। सिकंदरा पुलिस ने भी घटनास्थल हाईवे का बताकर लौटा दिया। बुधवार को महिला ने थाना हाईवे में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर हाईवे एसआर गौतम ने बताया कि वह इस समय एक मामले में बाहर है, मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।