पीडि़ता ने एसएसपी से मिलकर की शिकायत, शाहगंज थाने में केस दर्ज

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: एक किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की तहरीर पर शाहगंज पुलिस ने फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र स्थित बहलोल सराय गांव निवासी मो। दाउद पुत्र अमीनउद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मिला था दो साल पहले

फतेहपुर जनपद की रहने वाली 14 वर्षीय एक किशोरी गरीब परिवार से है। उसे काफी दिनों से नौकरी की तलाश थी। दो साल पहले किशोरी की मुलाकात मो। दाउद से हुई। 14 अगस्त 2017 को उसकी मां की तबियत खराब हुई तो इलाज के लिए प्रयागराज लेकर आई। किशोरी का आरोप है कि मां को देखने के बहाने मो। दाउद भी अगले दिन प्रयागराज आया था। जब मैंने उससे कहीं नौकरी दिलाने की बात की तो उसका कहना था कि एक शख्स नौकरी दे रहा है। तुम चाहो तो वहां नौकरी कर सकती हो। इस पर किशोरी उसके साथ चली गई। शाहगंज में एक परिचित के मकान में मो। दाउद उसे अपने साथ ले गया। वहां उसने नशीली चाय पिलाई। इससे वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब होश आया तो विरोध करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इस पर दाउद ने कहा कि तुम्हारी अश्लील वीडियो बनाई गई है। थाने गई तो उसे वह वायरल कर देगा। दाउद ने विरोध करने पर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी भी दी। लाज-शर्म के डर से वह चुप हो गई। इस बात का फायदा उठाते हुए दाउद आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करता था। इससे परेशान होकर किशोरी ने गुरुवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की।

तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। अगर आरोप सही पाया जाता है। तो आरोपित के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

संजय सिंह

इंस्पेक्टर शाहगंज