- राप्तीनगर सब स्टेशन पर दोपहर 12 बजे मेन पैनेल में घूस चूहा

GORAKHPUR: शासन 24 घंटे बिजली का दावा कर रहा है और गोरखपुर में एक लोकल फॉल्ट को सही करने में विभाग को घंटों का समय लग जा रहा है। कुछ इसी तरह से शनिवार की रात 12 बजे से लेकर रविवार तड़के सुबह पांच बजे तक एक लोकल फॉल्ट को सही करने में लग गया। मेन पैनेल बाक्स में घूसे चूहे ने राप्ती नगर सब स्टेशन को पांच घंटे तक बंद कर दिया। छोटी दीवाली होने के बाद भी शहर के 15 हजार कंज्यूमर्स के यहां आधी रात के बाद से अंधेरा छा गया था।

पूरा सब स्टेश्ान रहा बंद

रात लगभग 12 बजे राप्तीनगर सब स्टेशन के मेन पैनेल बाक्स में एक चूहा घूस गया, चूहा घूसने के लगभग पांच मिनट बाद बिजली गुल हो गई। उसके बाद सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को लगा कि फर्टिलाइजर से बिजली कटी है, लेकिन एक घंटे तक बिजली न आने के बाद प्राइवेट हास्पिटल से जब फोन सब स्टेशन पर पहुंचा तो कर्मचारियों को लगा कि फाल्ट हुआ है। उसके बाद कर्मचारी फाल्ट के खोजने का कार्य शुरू हुआ। फिर से सुबह लगभग साढ़े चार बजे मेन पैनेल बाक्स से फिर शार्ट सर्किट शुरू हो गई तब कर्मचारियों को पता चला और उसको सही करने का कार्य शुरू किए। सुबह लगभग साढे पांच बजे बिजली सप्लाई चालू हो पाई।