टोकियो (आईएएनएस)। जापान में दो दुर्लभ मछलियों को देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में शनिवार को बताया गया कि उन मछलियों को देखकर लोगों के बीच डर बैठ गया है और जापान में सुनामी और तूफान आने की अफवाहें उउड़ने लगी हैं।  सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को टोयामा प्रांत में मछुआरों के जाल में दो दुर्लभ प्रकार की मछलियां फंसी, जिन्हें देखकर लोगों ने सुनामी और तूफान आने की बात शुरू कर दी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में जापान में मछुआरों को कुल सात वैसी ही दुर्लभ मछलियां मिली हैं।  टोयामा खाड़ी के तट पर एक 3.2-मीटर लंबी मछली मिली, जबकि इमिजू के बंदरगाह पर उसी तरह की 4 मीटर लंबी दुर्लभ मछली मछुआरों के जाल में फंसी थी।

200 से 1000 मीटर गहरे पानी में रहती हैं यह मछलियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मछली 200 से 1,000 मीटर के बीच गहरे पानी में रहती हैं और इनका पंख लाल और स्किन सिल्वर रंग का होता है। यह मछलियां खास तौर पर भूकंप का संकेत मानी जाती हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों ने जापान में भूकंप की बातों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि ऐसा कहीं प्रमाणित नहीं हुआ है कि दुर्लभ मछलियां भूकंप का संकेत देती हैं लेकिन हम इस संभावना से 100 प्रतिशत इनकार भी नहीं कर सकते हैं। यह हो सकता है कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते दुर्लभ मछलियां दिखाई दे रही हैं या कोई और भी ऐसा कारण हो सकता है, जिसके बारे में हमें जानकरी नहीं है।' बता दें कि इससे पहले इन मछलियों को जापान में 2011 में देखा गया था, उस वक्त इन्हें देखें जाने के बाद जापान में जोरदार भूकंप और सुनामी आई थी, जिसमें करीब 20,000 लोग मारे गए थे।

जापान देगा ढाई अरब डॉलर तो बनेगा बांग्लादेश का पहला अंडरग्राउंड रेलरोड

International News inextlive from World News Desk