Horoscope 2021 Aquarius - कुंभ राशिफल जनवरी 2021: सफल और सन्तुष्टिदायक दौर है। आप संकल्प और ऊर्जा से भरे हैं, जो कड़ी मेहनत और आनुपातिक फायदों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। काम के लिहाज से सफलताएं दिलाने वाला समय, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने व्यक्तिगत समीकरणों, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक खुशहाली, सुख-सुविधाओं और सद्भाव को बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं।

Horoscope 2021: नए साल में किस राशि का खुलेगा भाग्‍य, जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021

कुंभ राशिफल फरवरी 2021: किसी चुनौती से सम्बद्ध रहेंगे। जनसम्पर्क बढ़ेगा। व्यस्तता रहेगी, व्यय में वृद्धि होगी। सुख सुविधा युक्त यात्रा होगी। नयें कार्य व व्यवसाय के लिये उत्सुक रहेंगे। मान सम्मान भी बढ़ेगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। किसी नयी योजना में धन लगाना ठीक नहीं रहेगा। शेयर सट्टे से आज आप अल्प लाभ ही कमा पायेंगे।

Happy New Year 2021 Wishes, Images, Status, Quotes: इन मैसेजेस और फोटोज के साथ अपनों को भेजें नए साल की शुभकामनाएं

Mesh Varshik Rashifal 2021

कुंभ राशिफल मार्च 2021: जिन्दगी में कोई नया कदम उठाने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार के क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होंगें। पूरा समय व्यस्ततापूर्ण जायेगा। कोई बाहरी व्यक्ति व्यापार में हाथ बटाने के लिए उपलब्ध हो जायेगा। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। राजनैतिक क्षेत्र में या किसी प्रशासनिक व्यक्ति से विवाद हो जाने की संभावना है।

Vrish Varshik Rashifal 2021

कुंभ राशिफल अप्रैल 2021: जमीन-जायदाद और मान-सम्मान को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में विशेष परिश्रम से सफलता मिलेगी। आर्थिक योजनाओं में धन न लगायें तो बेहतर होगा। दाम्पत्य जीवन में पत्नी बच्चों का सहयोग, शिक्षा-परीक्षा में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग, कारोबारी क्षेत्र का विस्तार।

Mithun Varshik Rashifal 2021

कुंभ राशिफल मई 2021: धैर्य और सतर्कता बनाये रखने की आवश्यकता है। समय भाग-दौड़ में बीत जायेगा, और नतीजा कुछ भी नहीं, जिससे मानसिक और शारीरिक तनाव दोनों सतायेंगे। शेयर सट्टे से दूर रहकर अपना धन बचा सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में भी असफलता हाथ आयेगी। अशुभ के निवारण हेतु काली गाय को गुड़ और तिल खिलायें।

Kark Varshik Rashifal 2021

कुंभ राशिफल जून 2021: आपके काम करने की स्टाइल में कड़ी मेहनत की बजाय प्रतिभा की झलक ज्यादा दिखाई देगी, लेकिन आप अपनी मेहनत की बदौलत ही पुरस्कृत होंगे। नई शुरूआत और सम्भावनाओं के द्वार भी खुलेंगे, जिससे आपको जबर्दस्त लाभ हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको प्रयास तो करना ही होगा।

Singh Varshik Rashifal 2021

कुंभ राशिफल जुलाई 2021: आज लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां उठ सकती है। आप अपने कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में तनावपूर्व स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। सहकर्मियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी भी नई योजना की शुरूआत करने की तो सोचेंगे, पर किसी कारणवश टल जायेगी।

Kanya Varshik Rashifal 2021

कुंभ राशिफल अगस्‍त 2021: आप पाएंगे कि व्यक्ति के रूप में पिछले दिनों आपको लाभ हुआ है। अच्छे कार्य जारी रखें। नई आशा, नया नजरिया और जीवन का बेहतर परिप्रेक्ष्य। सुखानुभूति आपके कार्य के साथ मिलकर नजरिये और सोच में सहजता लाएगी। कार्य के क्षेत्र में अधिक रचनात्मकता और प्रतिभा का परिचय देंगे। भ्रम की स्थिति बन सकती है।

Tula Varshik Rashifal 2021

कुंभ राशिफल सितंबर 2021: जिसके बारे में भी आपने सोचा था, इस दौर में उसे कार्यान्वित किया जाएगा, आखिरकार यह तो एक अनिवार्य तथा औचित्यपूर्ण परिणाम है। अपने आसपास के वातावरण में शान्ति तथा एक पूर्ण सामंजस्य का अहसास होगा। वास्तव में इस चरण में दुनिया ईश्वर का वरदान साबित होगी। इससे परिवार, जीवनसंगी तथा बच्चों से आनन्द तथा सहृदयता प्राप्त होगी।

Vrishchik Varshik Rashifal 2021

कुंभ राशिफल अक्‍टूबर 2021: घर की मरम्मत, पुनर्निर्माण, अतिरिक्त निर्माण और यहां तक कि नए घर का निर्माण भी कर सकते हैं, साथ ही इनसे सम्बद्ध आयोजनों और समारोहों पर भी जोर देंगें। आधुनिक समय में इसका अर्थ बहुमंजिला इमारत में अपार्टमेंट के लिए अग्रिम राशि का भुगतान भी हो सकता है। अत्यधिक काम करने की प्रवृत्ति से बचें और अपनी तथा दूसरों की देखभाल करें। शुभ रंग सुर्ख लाल एवं शुभ अंक 4 है।

Dhanu Varshik Rashifal 2021

कुंभ राशिफल नवंबर 2021: आय के साधन में वृद्धि होगी, आज आप बड़े खुशनसीब साबित होंगे। क्योंकि आपने पूर्व में जो पूंजी निवेश किया था, उसका फल आज ही मिलेगा। मगर सिर्फ इतने पर नहीं थमना है, आगे के लिए भी निवेश करते चलें। निजी सम्बन्धों में कुछ रंगीन मिजाजी रहेगी, और आज &वे&य कुछ खर्च कराकर ही मानेंगी। नारंगी रंग मन को शांति देगा। अंक 2 शुभ है।

Makar Varshik Rashifal 2021

कुंभ राशिफल दिसंबर 2021: छवि-निर्माण पर ध्यान देंगे। आपका सारा जोर इस बात पर होगा कि दूसरे आपको और आपके काम को किस नजरिये से देखते हैं तथा आपकी पूरी व्यवस्था में आपका काम कहां फिट होता है। अपने सार्वजनिक क्रियाकलापों में आप स्टाइल, सौन्दर्य, सौम्यता लाएंगे। ढेर सारी प्रशंसा और सराहना मिल सकती है, लेकिन जरा संभलकर रहें, इन्हें खुद पर हावी न होने दें। शुभ रंग तम्बाखु एवं शुभ अंक 6 है।

Meen Varshik Rashifal 2021

द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk