Horoscope 2021 Leo - सिंह राशिफल जनवरी 2021 : परिवार और वित्तीय मामलों का जोर रहेगा। फंड लोन टैक्स सम्बन्धी मामलों पर ध्यान देंगे। आप इन मामलों को निपटाने में व्यावहारिक रवैया अपनाएंगे तथा इसके चलते आप अपने पारिवारिक जीवन की उपेक्षा नहीं करेंगे। साझे की सम्पत्ति आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

सिंह राशिफल फरवरी 2021: गुजरे हुए दिन काफी मजेदार और रोचक रहे हैं। भरपूर प्रसन्नता वाले दिन बीते। आगे भी बेहतर स्थिति के आसार हैं। शानदार समय आपके लिए जारी रहेगा। कामकाज, दायित्वों, वित्त और कर्तव्यों के बीच सन्तुलन बनाए रखना आप जानते हैं। इसी प्रकार घर, परिवार, बच्चे, प्रेम और सौन्दर्य के क्षेत्र में भी सन्तुलन साधना आपके लिए सहज होगा।

Happy New Year 2021 Wishes, Images, Status, Quotes: इन मैसेजेस और फोटोज के साथ अपनों को भेजें नए साल की शुभकामनाएं

सिंह राशिफल मार्च 2021: अपना ध्यान सम्बन्धों/भावनाओं/आपसी मेलजोल पर लगाएंगे, लोग आपके लिए प्रमुख होंगे, लेकिन कार्य और वित्त के विषय भी आपकी सोच के धरातल से ओझल नहीं होंगे। खूबसूरत भागीदारी की संकल्पना आपको प्रेरित करेगी। यहीं से समृद्धि और सुरक्षा का अहसास पनप सकता है। मैत्री और प्यार रहस्यमयी एवं जटिल बने रहेंगे।

सिंह राशिफल अप्रैल 2021: पारिवारिक कार्यों पर ध्यान देंगे। संतान व मान प्रतिष्ठा को लेकर किसी से विवाद ठीक नहीं। घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। कार्य-व्यापार में स्थिति विवादास्पद, नौकरी में वरिष्ठ-कनिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों से आंतरिक शत्रुता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से स्थिति सामान्य रहेगी।

Horoscope 2021: नया साल आपकी लाइफ में करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का संपूर्ण भविष्यफल

सिंह राशिफल मई 2021: सहयोग, सहकर्मी तथा सहयोगी आज इन तीनों का सहयोग रहेगा, इसी के साथ ही आप समाज और राजनैतिक हितों की भी चिन्ता करेंगे, पर अपने परिवार को पूरी प्राथमिकता देंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा, न केवल परिवार बल्कि दोस्त भी आपको पूरा समर्थन, सलाह तथा आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए जिम्मेदारियां निबाहेंगे।

सिंह राशिफल जून 2021: आपके पास काफी कुछ है, लेकिन ईश्वरीय कृपा से आपको व्यवस्था और धैर्य भी प्राप्त हुआ है। साथ ही आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्य भी। आपकी राशि के लोग धन और आध्यात्मिक दोनों ही क्षेत्रों में अच्छे होते हैं, या कम से कम इन दोनों को जीवन की गुणवत्ता के नजरिये से महत्वपूर्ण समझते हैं। यहीं तो दर्शन और दुनियावी दृष्टि से तेज-तर्रार होने का खूबसूरत मेल है।

सिंह राशिफल जुलाई 2021: यदि आप सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो चर्चा का विषय बन सकते हैं। मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिये समय सामान्य गुजरेगा। अनावश्यक खर्च होने से थोड़ी मानसिक खिन्नता रहेगी। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से चर्चा होगी। आकस्मिक छोटी-मोटी चोट लग सकती है।

सिंह राशिफल अगस्‍त 2021: कार्य व्यापार में लाभ परिवार के लोगों की निष्ठायें तो साथ होंगी ही, मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा, परन्तु भूल कर भी आवश्यकता से अधिक यकीन करना किसी पर ठीक नहीं है। आर्थिक मामलों में संतुष्टि, किसी नयी योजना को कार्यरूप दे सकते हैं। नौकरी या शिक्षा को लेकर आकस्मिक यात्रा का योग है। प्रेम प्रसंग में स्थिति विवादास्पद हो सकती है।

सिंह राशिफल सितंबर 2021: आप ऐसी गतिविधियां में व्यस्त रहेंगे, जो दूसरों की चिन्ताओं, परेशानियों और सरोकारों को हल्का करेंगी। टेढ़े मामलों के निपटारे में सावधानी बरतें। आप अपने ऊपर निर्भर बूढ़े लोगों, पालतू जानवरों और नौकरों/कर्मचारियों का भी ध्यान रखें। आर्थिक मामलों, जैसे-फंड, संयुक्त फंड, किराए आदि के मामले में समझदारी और परिपक्वता दिखाना जरूरी होगा।

सिंह राशिफल अक्‍टूबर 2021: मुख्य दबाव वित्तीय मामले, धन सम्बन्धी तथ्यों से लेकर उच्च अर्थ से घरेलू बजट तक बने रहेंगे। ऋण, जमानत, संयुक्त वित्त, बोनस पेंशन एवं सेवानिवृत्ति से जुड़े निवेश महत्वपूर्ण रहेंगे। आप पुरस्कार पाएंगे, क्योंकि आप इसके योग्य हैं। आज पार्टी, सामाजिक सभाएं एवं समान रूप से दफ्तरी व्यावसायिक मेल-मिलाप होगा। शुभ रंग हल्का नीला एवं शुभ अंक 4 है।

सिंह राशिफल नवंबर 2021: अपनी राशि के अन्य लोगों की तरह आप भी निजता को लोगों की निगाहों से बचाकर रखना चाहते हैं। कम से कम इन मामलों में जैसे आपका काम, आपके लक्ष्य/उद्देश्य। निजी स्पेस की दृष्टि से यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार में शिन्त, सद्भाव ओर अनुकूल माहौल रहेगा। इसके लिए इन कारकों का योगदान आपको मिलेगा। शुभ रंग बिस्कुटी एवं शुभ अंक 8 है।

सिंह राशिफल दिसंबर 2021: आपकी आध्यात्मिकता और भौतिक कामयाबी मिलकर शानदार मानसिकता को जन्म देगी। शान्त मानसिक स्थिति में आप सामूहिक गतिविधियों को अंजाम दे सकेंगे। काम में सन्तुष्टि का अहसास होगा। आप सामुदायिक मसलों, घरेलू विवादों को सरलता से निबटाएंगे। प्रतिस्पर्धा और स्वास्थ्य में प्रतियोगिता की भावना पनपेगी। बेहतर प्रयास से बेहतर उपलब्धियां मिलेंगी। शुभ रंग सुर्ख पीला एवं शुभ अंक 7 है।

द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk