Astrology Annual Horoscope 2021 Pisces - मीन राशिफल जनवरी 2021 : आपके रूख और सोच में नाटकीय बदलाव आएगा। बदलाव का यह दौर पिछले समय से चल रहा है। इसका प्रभाव आपके कैरियर ओर आय में भी देखने को मिलेगा। वित्तीय मोर्चे पर आप दीर्घकालिक निवेश के बारे में सोंचेगे। अतिरिक्त धन कमाने के लिए आप अतिरिक्त कार्य कर सकते हैं।

Mesh Varshik Rashifal 2021

मीन राशिफल फरवरी 2021: आपका पूरा ध्यान लक्ष्य पर रहेगा, कुछ नए प्रयोग करेंगे, रचनात्मक ऊर्जा से भरे-पूरे रहेंगे। इसकी झलक विशेष तौर पर वित्तीय मामलों और भविष्य की योजनाओं में दिखाई देगी। आप आय और खर्च में सन्तुलन बनाकर चलेंगे तथा नए सौदे और योजनाओं के बारे में सोचेंगे। राशि के प्रभाव के कारण पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सन्तुलन बना रहेगा।

Happy New Year 2021 Wishes, Images, Status, Quotes: इन मैसेजेस और फोटोज के साथ अपनों को भेजें नए साल की शुभकामनाएं

Vrish Varshik Rashifal 2021

मीन राशिफल मार्च 2021: व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से विस्तार, नौकरी में तरक्की या आय वृद्धि होगी। किसी नए काम के आरम्भ में आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन समस्याग्रस्त रहेगा। प्रेम प्रसंगों में एवं स्वजनों से विवादास्पद स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

Mithun Varshik Rashifal 2021

मीन राशिफल अप्रैल 2021: आपका ध्यान पारिवारिक मामलों, स्वास्थ्य और काम से संतुष्टि पर रहेगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। आप मतभेदों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। कैरियर, काम और धन आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे, और इन तीनों को आप परिवार के हित के नजरिये से देखेंगे। इस मुद्दे पर आप कोई समझौता नहीं करेंगे।

Kark Varshik Rashifal 2021

मीन राशिफल मई 2021: आपकी आत्मप्रतिष्ठा में वृद्धि के आसार और तदनुसार रूतबा प्रतिष्ठा मान्यता सार्वजनिक छवि में सुधार होगा। नए उपक्रमों और परियोजनाओं के बारे में आप न सिर्फ विचार करेंगे, बल्कि उन्हें शुरू भी करेंगे। लापरवाही न बरतें अन्यथा भारी वित्तीय नुकसान होने की सम्भावना है। आप घर-परिवार के फंड स्टॉक, मुनाफा आदि के मोर्चे पर व्यापक सन्दर्भों में विचार करेंगे।

Singh Varshik Rashifal 2021

मीन राशिफल जून 2021: आप नए विचारों, नवीन आविष्कारों की जांच की गतिविधियों में लिप्त रहेंगे। संचार प्रौद्योगिकी से लेकर मुलाकात और बैठकें महत्वपूर्ण है। आप इन पर ध्यान देंगे। ज्यादा भाग-दौड़ से बचें। आराम करें। खुद को थकाने से कोई लाभ नहीं होगा या हो सकता है कि इसका उलटा असर हो। सामाजिक/राजनैतिक क्षेत्र में सामान्य स्थिति रहेगी।

Kanya Varshik Rashifal 2021

मीन राशिफल जुलाई 2021: किसी नए काम के आरम्भ में कुछ आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। शेयर-बाजार एवं सट्टे से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य गुजरेगी। सामाजिक राजनैतिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बड़े महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत न करें। सहयोगी गण आपके ऊपर विशेष मेहरबान रहेंगे, पर दूरदर्शिता से काम लें तो बेहतर होगा।

Tula Varshik Rashifal 2021

मीन राशिफल अगस्‍त 2021: आप अपनी गतिविधियों पर नए सिरे से ध्यान जमाएंगे। नए कार्य-क्षेत्र में प्रवेश की सम्भावना है। नौकरी बदलने या नया व्यवसाय शुरू करने की सोंच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक ऐसा करें। घर पर विशेष ध्यान देंगे। व्यापारिक कार्य क्षेत्र आपका अच्छा रहेगा। आप समुदाय, पड़ोसियों और परिवार के साथ मेल जोल बढ़ाएंगे।

Vrishchik Varshik Rashifal 2021

मीन राशिफल सितंबर 2021: व्यावसायिक क्षेत्र में पुराने मित्रों का सहयोग लाभप्रद साबित होगा। परिवार में किसी शुभ सूचना से मानसिक शान्ति, पहले की अपेक्षा स्थिति में सुधार होगा। दूसरे के कामों में उलझना ठीक नहीं अन्यथा आप विवादित हो सकते हैं। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा होगी।

Dhanu Varshik Rashifal 2021

मीन राशिफल अक्‍टूबर 2021: एक शानदार दौर आज भी जारी रहेगा। बेशक किसी भी गतिविधि, कार्य, परियोजना, उपक्रम के लिये सामाजिक सम्पर्क महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन काम को भी महत्व दें। आप सामाजिकता में दिलचस्पी लेते हैं और अपने आसपास के लोगों को पसन्द भी करते हैं। अब पार्टियों में अपनी गतिविधियां तेज करने के लिये अनुकूल समय है। शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 4 है।

Makar Varshik Rashifal 2021

मीन राशिफल नवंबर 2021: आप शानदार तरीके से जीवन बिताना चाहते हैं। मनोरंजन, आवभगत में व्यस्त रहेंगे। यह सब खर्चीला होगा, लेकिन आप इस पर नियन्त्रण रखने में कामयाब रहेंगे। आय बढ़ाने की अपनी इच्छा के चलते आप अधिक काम करेंगे या कमाई के अन्य साधन तलाशेंगे, लेखन करेंगे और अपने परिवार के लिए एक खास जीवन स्तर बनाए रखने के लिए बहुत कुछ करेंंगे। शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 8 है।

Kumbh Varshik Rashifal 2021

मीन राशिफल दिसंबर 2021: काम के नजरिये से दिन भारी रहेगा। सन्तुलन कायम करने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी, लेकिन किसी भी मामले में अति से बचें। सेहत का ध्यान रखना जरूरी, क्योंकि काम का दबाव और तनाव स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आप पालतू जानवरों, बच्चों, आश्रित लोगों की तरफ ध्यान देंगे। परिवार और सामाजिक दायरे में आत्मीयता आएगी। शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 8 है।

Meen Varshik Rashifal 2021

द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk