- एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद गिरे गाडि़यों के दाम।

- दाम कम होने से बढ़ी कारों और बाइक्स की सेल

- सिटी की सड़कों पर बढ़ेगा वाहनों का बोझ

agra@inext.co.in

AGRA। अब जाम से मुक्ति पाने की ख्वाहिश भूल ही जाइये। अब सिटी की सड़कों पर वाहनों का बोझ और बढ़ने वाला है। गाडि़यों पर एक्साइज ड्यूटी कम होने और कंपनियों के रेट कम कर देने से गाडि़यों और बाइक्स की सेल ख्0 परसेंट तक बढ़ गई है।

अभी दौड़ रहे पांच लाख से ज्यादा वाहन

सिटी में पहले से ही पांच लाख से ज्यादा वाहन दौड़ रहे हैं। आरटीओ के आंकड़े बताते हैं कि करीब पांच लाख से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड हैं। ऐसे में सिटी में बढ़ रही वाहनों की सेल से जाम का झाम बढ़कता है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक

एक्साइज ड्यूटी में कमी आने से ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक आ गई है। शोरूम में कस्टमर्स बढ़ गए हैं। आरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले ख्0 परसेंट तक बढ़ गए हैं। ये दूसरा मौका है कि जब गवर्नमेंट ले एक्साइज ड्यूटी कम की है।

चालीस हजार दाम हो गए कम एक्साइज ड्यूटी कम होने से कारों के दामों में चालीस हजार तक की कटौती आई है। वहीं लोग अब शोरूम में पहुंचकर और फोन करके बुकिंग करा रहे हैं। अरविंद हुंडई के जनरल मैनेजर शोएब बताते हैं कि कारों के रेट्स डिक्रीज होने से सेल बढ़ गई है। लोग जानकारी करने के लिए आ रहे हैं। अब डेली क्भ् से ख्0 कस्टमर शोरूम आ रहे हैं।

बाइक्स भी हुई सस्ती

बाइक्स के दाम पांच हजार रुपए तक गिरे हैं। शादियों का सीजन होने के चलते बाइक्स शोरूम में भीड़ रहती है। अब डेली ब्0 से ज्यादा बाइक सेल हो रही हैं। टीवीएस के सेल्स मैनेजर मुकेश का कहना है कि बाइक्स पर एक्साइज ड्यूटी कम होने से रेट गिरे हैं। साथ ही शादियों का सीजन होने से व्यापार में डबल फायदा होहा है।

आरटीओ में बढ़े रजिस्ट्रेशन

एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद आरटीओ में रजिस्ट्रेशन में इजाफा हुआ है। पिछले सप्ताह तक जहां क्00 से कम रजिस्ट्रेशन होते थे, तो इस सप्ताह क्भ्0 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। आरटीओ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि रजिस्ट्रेशन में इजाफा हो गया है। अब क्भ्0 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं।

किस पर कितने कम हुए दाम

कार

ईओन- क्ब्000

सैन्ट्रो- क्ब्000

आई क्0- क्म्000

आई ख्0- ख्7000

वर्ना- ख्8000

एलड्यूरा- ब्0000

अल्टो- सात से आठ हजार

ओमनी- तीन हजार

स्विफ्ट- क्म्000

वैगनआर- क्7000

बाइक्स

अपाचे- ख्भ्00

टीवीएस स्पोर्ट्स- क्ख्भ्0

टीवीएस सिटी- क्फ्00

वेगो- क्ब्00

ज्यूपिटर- क्फ्98

पैशन प्रो- क्7फ्0

स्पलेंडर प्रो- क्भ्78

स्पलेंडर प्लस- क्भ्ख्म्

एक्सट्रीम- फ्0भ्ब्

हीरो जेएमआर- ब्भ्80

मैजेस्ट्रो- क्भ्00

प्लेजर- क्भ्ख्7

एक लाख गाडि़यां सड़कों पर

गाडि़यों की बढ़ती सेल को देखकर लग रहा है कि जाम से जूझते शहर को बचाने की कोशिशें नाकाम साबित हो जाएंगी। करीब एक लाख गाडि़यां और शहर की सड़कों पर चलती दिख्ई देंगी।

इन चौराहों पर हैं हालात बेकाबू

हरीपर्वत, भगवान टाकीज, खंदारी, सुल्तानगंज की पुलिया, वाटर व‌र्क्स, बेलनगंज, बिजलीघर चौराहा, कलक्ट्रेट चौराहा, बोदला चौराहा, सिकंदरा, घटिया चौराहा, हींग की मंडी, शाहगंज, रुई की मंडी, फुव्वारा, मंटोला, बालूगंज, नामनेर चौराहा, फतेहाबाद रोड, यमुना किनारा।

एक्साइज ड्यूटी कम होने से गाडि़यों के रेट में कमी आई है। इससे शोरू म की रौनक लौट आई है।

आकाश कपूर, मारुति सुजुकी, केटीएल

गाडि़यों के रेट में दस से चालीस हजार तक की कमी आई है। लेकिन सेल अभी उतनी इनक्रीज नहीं है। अगले महीने इसका असर दिखेगा।

संजीव रतन, शील वेंचर्स

बाइक्स के रेट भी पांच हजार रुपए तक कम हुए हैं। कस्टमर्स की क्वेरी बढ़ गई है। सेल में बढ़ोत्तरी हुई है।

रमेश अग्रवाल, आत्माराम मोटर्स

रजिस्ट्रेशन बढ़ गए हैं। एक्साइज ड्यूटी कम होने से इसमें इजाफा हुआ है। अब रोड पर गाडि़यां बढ़ेंगीं तो उनके ट्रैफिक को कंट्रेाल भी कराया जाएगा।

ओमप्रकाश सिंह, आरटीओ