1- अपने लुक्स के साथ चेंज करना कल्कि का परफेक्शन है। कल्कि ने 2009 में डेब्यूट किया था। जिसमें उन्होंने चन्द्रमुखी का किरदार निभाया था। अपनी अदाकारी से उन्होंने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था।
2- कल्कि किसी भी फेयरनेस ब्रांड का विज्ञापन नहीं करती हैं। कल्कि का कहना है कि खूबसूरत का फेयरनेस से कोई लेनादेना नही है। मुझे पता है कि डस्की गर्ल्स बहुत स्टनिंग लगती हैं।
3- बॉलीवुड के अन्य स्टार जहां अपनी इमेज को लेकर छुपते फिरते हैं वहीं कल्कि को जो सही लगता है उसके खिलाफ वो खुल कर बोलती हैं। फिर चाहे वो देश में महिलाओं को बढ़ावा देने की बात हो या उन पर हो रहे अत्याचारों की बात।
4- कल्कि कोचलिन का नाम बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन में गिना जाता है। वो बिकिनी में नजर आयें या साड़ी में उनका अंदाज अनोखा होता है। उन्हें क्वीन ऑफ एक्सपेरीमेंटल फैषन भी कहा जाता है।
5- बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह कल्कि को खाने से परहेज नहीं है। वो खुलकर खाना खाती हैं। उनका कहना है कि वो बहुत फूडी हैं। उन्हें चावल, आलू सब कुछ पसंद है।
6- एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि नहीं मैं सबसे अच्छे व्यक्ति हूं। मुझे मेग रयान, ब्रिजेट जोन्स की डायरी और चार्ली चैपलिन पसंद है। मैं लोगों को एक निश्चित तरीके से देखती हूं। वास्तव में जब अनुराग पहली बार मुझ से मिला तो उसे लगा कि मैं सफेद गालों वाली रसियन लड़की हूं।
7- कल्कि बहुत शांत स्वभाव की हैं। फिल्मफेयर में हुये एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि मैं बहुत शांत स्वभाव की हूं पर अगर मुझे कोई परेशान करता है तो मैं ज्यादा देरतक चुप नही रह सकती हूं। हाल ही में एक लड़का मुझे सारी रात मारता रहा। वह नशे में था। अंत में मैंने उसे कहा कि अब तुम नीचे बर्फ का एक पैकेट लगालो।
8- कल्कि कोचलिन के बारे में अगर सबसे बेहतरीन बात कही जाये तो वो ये है कि वो बहुत साहसी महिला हैं। फिर चाहें उनका किसी के खिलाफ खड़ा होना हो या फिर किसी के साथ खड़ा होना हो। वो पीछे नहीं हटती हैं। वो फेमेनिज्म को खुल कर सपोर्ट करती हैं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk