नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आंकड़ों के अनुसार आज रविवार को सुबह 3,92,488 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए इन नए मामलों की वजह से भारत में संक्रमितों की संख्या 1,92,57,457 तक पहुंच गई है। वहीं एक दिन में माैतों की संख्या भी काफी ज्यादा दर्ज हुई है। 3,689 माैतों के साथ भारत में मरने वालों की संख्या को 2,15,542 तक पहुंच गई है। लगातार बढ़ते मामलों की वजह से देश में सक्रिय मामले 33,49,644 हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 1, 59,92,271 लोग इससे उबर चुके हैं।

18,04,954 नमूनों का परीक्षण किया गया

भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया, 11 अक्टूबर को 70 लाख का आंकड़ा पार कर गया। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। देश ने 19 अप्रैल को 1.50 करोड़ के आंकड़े को पार किया। आईसीएमआर के अनुसार 29,01,42,339 नमूनों का परीक्षण 1 मई तक किया गया है, शनिवार को 18,04,954 नमूनों का परीक्षण किया गया।

जानें किस राज्य से कितनी माैतें हुई

3,689 नए लोगों में महाराष्ट्र से 802, दिल्ली से 412, उत्तर प्रदेश से 304, कर्नाटक से 271, छत्तीसगढ़ से 229, गुजरात से 169, झारखंड से 169, राजस्थान से 160, तमिलनाडु से 147, पंजाब से 138, हरियाणा से 125 शामिल हैं। उत्तराखंड से 107, पश्चिम बंगाल से 103 और मध्य प्रदेश से 102 नंबर हैं। देश में अब तक कुल 2,15,542 मौतें हुई हैं जिनमें महाराष्ट्र से 69,615, दिल्ली से 16,559, कर्नाटक से 15,794, तमिलनाडु से 14,193, उत्तर प्रदेश से 12,874, पश्चिम बंगाल से 11447, पंजाब से 9,160 और छत्तीसगढ़ से 8,810 शामिल हैं।

National News inextlive from India News Desk