21 साल बाद वानखेड़े में भारतीय खिलाड़ी का शतक
मुंबई के वानखेड़े में 21 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने वनडे में शतक लगाया। विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 121 रनों की शानदार पारी खेली। इससे पहले साल 1996 में सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था। वानखेड़े में वनडे इतिहास में सचिन, कोहली के अलावा अजहर ही ऐसे तीन खिलाड़ी हैं जिनके बल्ले से शतक निकला।
21 साल बाद किसी भारतीय ने इस मैदान पर लगाया शतक,ये हैं कोहली के 5 विराट रिकॉर्ड
200वें वनडे में सेंचुरी
विराट कोहली करियर के 200वें वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने किया था। हालांकि डिविलियर्स ने उस मैच में 103 रन बनाए थे जबकि कोहली ने 121 रन ठोंक दिए।
21 साल बाद किसी भारतीय ने इस मैदान पर लगाया शतक,ये हैं कोहली के 5 विराट रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज

वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा शतक मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर (49) के नाम हैं। अब उनके बाद दूसरा नंबर विराट कोहली का आता है। कोहली ने वानखेड़े में अपने करियर का 31वां शतक लगाया। साथ ही उन्होंने रिकी पोटिंग (30) को भी पीछे छोड दिया।
21 साल बाद किसी भारतीय ने इस मैदान पर लगाया शतक,ये हैं कोहली के 5 विराट रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली ने इस साल 24 पारियों में 1318 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन (1268) के नाम था। अजहर ने यह रिकॉर्ड 1998 में बनाया था।
21 साल बाद किसी भारतीय ने इस मैदान पर लगाया शतक,ये हैं कोहली के 5 विराट रिकॉर्ड
शतक लगाने के बाद पहली बार हार

कोहली को रन मशीन कहा जाता है। जब-जब कोहली का बल्ला चला भारत को लगभग जीत ही मिली। ऐसा पहली बार हुआ जब घरेलू मैदान पर कोहली के शतक लगाने के बावजूद भारत हार गया।
21 साल बाद किसी भारतीय ने इस मैदान पर लगाया शतक,ये हैं कोहली के 5 विराट रिकॉर्ड

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk