नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोविड- 19 से संक्रमण का एक दिन में अभी तक सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान 26,506 लोग नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 7,93,802 लोग कोरोना वायरस से संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 475 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 21,604 पहुंच गया है।
कोविड-19 के 4,95,51 मरीज हो चुके हैं ठीक
शुक्रवार सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से अब तक 4,95,51 मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने घर जा चुके हैं। देश अभी कोविड-19 के 2,76,685 मरीजों का उपचार चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि देश में नोवल कोरोना वायरस से ठीक होने की दर करीब 62.42 प्रतिशत है। देश में संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिकों की संख्या भी शामिल है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई मौतों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हुई है। नीचे देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति देख सकते हैं...
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | मौत | संक्रमण |
अंडमान और निकोबार द्वीप | 0 | 151 |
आंध्र प्रदेश | 277 | 23814 |
अरुणाचल प्रदेश | 2 | 302 |
असम | 22 | 14032 |
बिहार | 115 | 13944 |
चंडीगढ़ | 7 | 523 |
छत्तीसगढ़ | 15 | 3675 |
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू | 0 | 411 |
दिल्ली | 3258 | 107051 |
गोवा | 9 | 2151 |
गुजरात | 2008 | 39194 |
हरियाणा | 287 | 19369 |
हिमाचल प्रदेश | 11 | 1140 |
जम्मू और कश्मीर | 154 | 9501 |
झारखंड | 23 | 3246 |
कर्नाटक | 486 | 31105 |
केरल | 27 | 6534 |
लद्दाख | 1 | 1055 |
मध्य प्रदेश | 634 | 16341 |
महाराष्ट्र | 9667 | 230599 |
मणिपुर | 0 | 1450 |
मेघालय | 2 | 113 |
मिजोरम | 0 | 197 |
नागालैंड | 0 | 673 |
ओड़िशा | 52 | 11201 |
पुद्दुचेरी | 14 | 1151 |
पंजाब | 183 | 7140 |
राजस्थान | 491 | 22563 |
सिक्किम | 0 | 134 |
तमिलनाडु | 1765 | 126581 |
तेलंगाना | 331 | 30946 |
त्रिपुरा | 1 | 1776 |
उत्तराखंड | 46 | 3305 |
उत्तर प्रदेश | 862 | 32362 |
पश्चिम बंगाल | 854 | 25911 |
National News inextlive from India News Desk