- कर्मचारियों को एडीएम एफआर के यहां से पास किए गए जारी

- ऑनलाइन होगा पेमेंट जमा, अधिकृत लोगों को ही दिया जाएगा प्रवेश

आगरा : लॉक-डाउन पार्ट-2 में शासन के निर्देशों के अनुसार शुक्रवार से रजिस्ट्री ऑफिस खोले जाएंगे। इसको लेकर गुरुवार को सदर तहसील के निबंधन विभाग में डीआईजी निबंधन एमके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई मी¨टग में इसका फैसला लिया गया। प्रशासन से सलाह मशविरा के बाद मी¨टग में तय किया गया कि कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए पूरे इंतजाम किए जाएंगे। इस बारे में डीआईजी निबंधन एमके सक्सेना ने बताया कि पूरे ऑफिस को सैनिटाइज किया जाएगा। ई-स्टॉम्प सेवा के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट ही स्वीकार किया जाएगा। कैश स्वीकार नहीं किया जाएगा। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित एडीएम एफआर के ऑफिस से सभी कर्मचारियों को पास जारी किए गए।

लेना होगा अप्वाइंटमेंट

रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को पहले से ही अप्वाइंटमेंट लेना होगा। उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इस दौरान अधिकृत लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सोशल डिस्टे¨सग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। बता दें कि सदर तहसील में पांच निबधंन ऑफिस हैं। प्रमुख सचिव निबंधन बीना कुमारी द्वारा जिला प्रशासन को भेजे गए निर्देशों के अनुपालन में सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा।

ये रहेगी व्यवस्था

- सदर तहसील में 5 निबंधन ऑफिस

- सभी की उपस्थिति दर्ज होगी।

- हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा।

- अधिकृत लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।

- व्यवस्था के लिए पुलिस मौजूद रहेगी।

-सोशल डिस्टे¨सग के पालन के लिए एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर कर्मचारी बैठेंगे।

- सफेद रंग के बाहर गोले बनाए जाएंगे।

- एक व्यक्ति के बाहर निकलने पर दूसरे को प्रवेश मिलेगा।

- पूरे ऑफिस को सैनिटाइज करना होगा। ये प्रक्रिया अंतराल पर जारी रहेगी।