- आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, उपायुक्त रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद

- रविवार, 26 जनवरी को माननीया राज्यपाल की अध्यक्षता में होगा समारोह का आयोजन

- उपायुक्त ने मौके पर ही आलाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए जरूरी निदेश

रांची : गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गयी हैं। शुक्रवार को आयुक्त छोटानागपुर प्रमंडल एवं उपायुक्त, रांची की अगुवाई में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस दौरान सभी परेड पार्टियों के प्रदर्शन का मुआयना किया गया। रिहर्सल परेड के निरीक्षण के लिए दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विनोद कुमार, रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे, एसएसपी अनीश गुप्ता मौजूद रहे। परेड के निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त राय महिमापत रे ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।

अधिकारियों को निर्देश

उपायुक्त ने आला अधिकारियों के साथ मौके पर ही बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिए। मौके पर एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी रंग बिरंगा जैकेट पहन कर नहीं आएंगे। कोई भी अधिकारी ड्यूटी के दौरान अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे जब तक कि आधिकारिक कारण न हो।

तिरंगे का पूरे सम्मान का निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कई बार आम लोग तिरंगे को हाथ में लेकर आते हैं। बच्चे कई बार इसे हाथ में रखना भूल जाते हैं या उनके हाथ से गिर जाता है। ऐसी किसी भी स्थिति के नजर में आने पर सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ किसी सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।

इधर, पूरे कार्यक्रम के दौरान परेड पलटनों के लिए फ‌र्स्ट इन कमांड के रूप में सेना के कैप्टन नवीन जानू हैं। वर्तमान में ये गोरखा राइफल बटालियन, रांची में पदस्थापित हैं। इसके अतिरिक्त सेकेंड इन कमांड के रूप में सार्जेंट मेजर सन्नी कुमार हैं। वर्तमान में ये रांची जिला में सार्जेंट मेजर द्वितीय के पद पर कार्यरत हैं।

:::::::::

परेड में ये ले रहे हिस्सा

-आर्मी (गोरखा राइफल)

-सीआरपीएफ

-एसएसबी

-सीआइएसएफ

-बिहार सैन्य पुलिस

-झारखण्ड जगुआर

-जैप-01

-जैप-02

-जैप-10

-रांची जिलाबल

-झारखंड गृहरक्षावाहिनी

-एनसीसी ब्वॉयज

- एनसीसी गर्ल्स

-स्काउट एंड गाइड

-रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय

बैंड पलटन

-आर्मी बैंड

-जैप-01

-जैप-10

-झारखंड गृहरक्षा वाहिनी

9999