-करेली में कोरोना संक्रमित पाई गई महिला की कांटैक्ट ट्रेसिंग में जुटा प्रशासन

-पता लगाया जा रहा संक्रमण का सोर्स, अधिकारियों के लिए बना पहेली

PRAYAGRAJ: करेली के डी ब्लॉक की रहने वाली महिला को कोरोना संक्रमण कहां से और कैसे हुआ? प्रशासन लिए यह बड़ा सवाल है। अधिकारी रविवार को दिनभर यह जानकारी पता करने में जुटे रहे। सोर्सेज का कहना है कि महिला के कुछ रिश्तेदार मुंबई से आए हैं। संभवत: महिला उनसे मिलने गई थी। इसी बीच उसे कोरोना संक्रमण हो गया। हालांकि इसकी जांच की जा रही है। महिला को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।

अधिकारी कर रहे छानबीन

शनिवार को एक साथ दो मामले सामने आए, जिसमें मरीजों की कांटैक्ट हिस्ट्री का पता नहीं चल रही है। इसमें से एक करेली की महिला का है जिसे कोटवा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है लेकिन वह पिछले एक माह में बाहर नहीं गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के सोर्सेज का कहना है कि 5 से 10 दिन के भीतर महिला के कुछ रिश्तेदार मुंबई से आए थे, जिनसे महिला की मुलाकात हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक संभवत: यहीं से उसको कोरोना संक्रमण मिला है। हालांकि मामले की जांच खुद सिटी मजिस्ट्रेट कर रहे हैं।

दो लोगों के भेजे गए सैंपल

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने महिला के पति और उसकी कामवाली का सैंपल जांच के लिए भेजा है। क्योंकि महिला लगातार इन दोनों के करीब थी। महिला को कामवाली बाई से संक्रमण मिलने की भी आशंका है। हालांकि अभी रिपोर्ट का वेट हो रहा है।

मामले की जांच कराई जा रही है। मेरे साथ प्रशासन के अधिकारी लगे हुए हैं। महिला के कुछ रिश्ेतदारों के मुंबई से आने की सूचना मिली है। इस एंगल पर भी काम किया जा रहा है।

-डॉ। ऋषि सहाय, नोडल कोविड 19