50 से ज्यादा शहरों में होंगे रिलाइंस जियों हॉट स्पॉट

रिलाइंस जियों बड़े पैमाने पर अपनी 4G सेवा की शुरुआत कर रही है। जिसके चलते 50 से ज्यादा शहरों में रिलायंस जियो के हॉट-स्पॉट होंगे ग्राहकों के लिए उपलब्द करवाएगी। जिससे 4G डाटा सर्विस में ग्रहाकों को कोई दिक्कत न आए। रिलाइंस जियो की 4G सेवा के कमर्शियल लॉन्च होने तक सभी रिलायंस कर्मचारी 4G सेवा का मुफ्त में लाभ उठा पाएंगे।

रिलाइंस जियो करेगी भारत में डिजिटलाईजेशन

रिलायंस जियो के ब्रांड एंबेसेडर शाहरुख खान 4G  सेवा को लॉन्च करेंगे। संगीतकार ए आर रहमान भी रिलाइंस जियो की 4G  लांच के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भारत में डिजिटल क्रांति लाने के लिए रिलायंस जियो तैयार है। इसके लिए रिलायंस जियो के पास पूरे देश में स्पेक्ट्रम है। रिलाइंस जियो के पास पूरे भारत में 2.5 लाख किलोमीटर का फाइबर ऑप्टिक्स जाल है। इससे पूरे देश में एक जैसे सिग्नल मिलेंगे। रिलायंस जियो 4G  सेवा का कमर्शियल लॉन्च जल्द ही करेगी।

Business News inextlive from Business News Desk