DEHRADUN: म्7 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर तरफ तिरंगा फहराया गया। क्या सरकारी और क्या गैर सरकारी संस्थाएं, हर तरफ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। फिजा में इस दौरान राष्ट्रगान गू्जा। राष्ट्रभक्ति के तरानों से देहरादून गुंजायमान रहा। राष्ट्रीय पर्व के इस मौके पर मिष्ठान का वितरण भी किया गया।

महानिरीक्षक ने फहराया तिरंगा

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सीमाद्वार परिसर में म्7वां गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर उत्तरी फ्रंटियर के महानिरीक्षक एचएस गोराया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परेड की सलामी ली। अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए महानिदेशक प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

हर तरफ मनाया गया गणतंत्र दिवस

गुरुद्वारा गोविंद नगर, रेसकोर्स देहरादून की ओर से संचालित श्री गुरु नानक पब्लिक ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। समारोह में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिन्द्रा, कॉलेज प्रबंधक सरदार बलबीर सिंह साहनी और प्रधान सरदार हरभजन सिंह आनंद ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

एएनएसएम पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल मिनाक्षी सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनु, सारिका, राशिदा, योगेंद्र, मयंक सिंह आदि उपस्थित रहे।

द पॉली किड्स ने अपनी नौ शाखाओं के परिसर में भी गणतंत्र दिवस मनाया। डायरेक्टर रंजना महेंद्रू, नंदिता, प्रिंसिपल पूनम, शिवानी, नेहा, शिवा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

कांवली रोड दुकानदार समिति ने भी गणतंत्र दिवस का आयोजन किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश अग्रवाल अध्यक्ष, विशाल गुप्ता, सरदार जीवन सिंह पार्षद ने ध्वजारोहण किया। समिति अध्यक्ष अरुण खरबंदा, अनिल सेठी, देवेश गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं, मौहल्ला सुधार समिति मन्नूगंज, डांडीपुर और प्रजापति समाज द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया। रवीन्द्र कटारिया ने ध्वजारोहण किया। अस्सी वर्षीय बुजुर्ग चन्द्रप्रकाश और हीराल लाल का सम्मान किया गया। शेरसिंह, सुरेश प्रजापति, राजू, बिट्टू, संजय, कांता, रेखा, सरीन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उधर, ऊषा जन कल्याण एवं जन सुधार समिति ने प्राथमिक स्कूल चालंग गांव, नागल में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। समिति की ओर से बच्चों को कॉपी-किताबें, रबर-पेंसिल आदि वितरित कीं। अध्यक्ष पुष्पेंद्र राज, सचिव अभ्य सिंह, कोषाध्यक्ष आयुषी गुप्ता, कंचन कास्वी आदि मौजूद रहीं। शैल शिखर संस्था ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। ध्वजारोहण वरिष्ठ नागरिक शीला देवी ने किया। संस्था अध्यक्षा रूचि शर्मा, रविकांता वर्मा, लालचन्द शर्मा, सब्जीमंडी समिति अध्यक्ष रविन्द्र आनंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। वहीं, नेहरू युवा केंद्र संगठन ने पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर गणतंत्र दिवस सप्ताह के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के स्वंयसेवकों की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस मनाया गया। खेल एवं वन मंत्री दिनेश अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिला समन्वयक दिनेश उपाध्याय, नवीन चन्द्र फरासी, हरगोविन्द सिंह मेहरा, संजय मिश्रा आदि स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाएं संभालीं।