नई दिल्ली (एएनआई)। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड से पहले राष्ट्रीय राजधानी में यातायात की आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध लगा दिए हैं और उसी को लेकर शनिवार को एक एडवाइजरी जारी की है।

रात 11 बजे से इन मार्गों पर ट्रैफिक की अनुमति नहीं

एडवाइजरी के मुताबिक, राजपथ पर शनिवार रात 11 बजे से रफी ​​मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड पर गणतंत्र दिवस की परेड खत्म होने तक किसी भी तरह के ट्रैफिक को अनुमति नहीं दी जाएगी। इंडिया गेट के आसपास सी-हेक्सागन 26 जनवरी को सुबह 2 बजे से परेड के अंत तक बंद रहेगा। इसके अलावा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष रोड पर सुबह 5 बजे से परेड खत्म होने तक यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी। गणतंत्र दिवस परेड राजपथ पर शुरू होती है और सी-हेक्सागन-तिलकमार्ग-बीएसजेड मार्ग-नेताजी सुभाष रोड से गुजरने के बाद लाल किले पर समाप्त होती है। पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।

दिल्‍ली मेट्रो

येलो लाइन पर दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल (हुडा सिटी सेंटर से समईपुर बादली), और वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) को भी रविवार के लिए आंशिक रूप से संशोधित किया गया है। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक सभी मेट्रो पार्किंग स्थल बंद रहेंगे। पुलिस ने कहा कि किसी अज्ञात वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने की स्थिति में, ड्यूटी पर निकटतम पुलिस कर्मियों को सूचना दी जानी चाहिए।

National News inextlive from India News Desk