नई दिल्ली (एएनआई)। Republic Day 2020 देश 71वें गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए तैयार है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के देश के नाम संबोधन को कई माध्यमों से लाइव देखा जा सकता है।ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के सभी चैनलों और पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। पीआईबी की एक विज्ञप्ति के अनुसार उनका संबोधन शाम 7 बजे से ऑल इंडिया रेडियो के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित होगा। इसके बाद अंग्रेजी में इसका प्रसारण किया जाएगा।दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण को दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार, आकाशवाणी अपने सभी रीजनल नेटवर्क पर रात 9:30 बजे से रीजनल लैंग्वेज में प्रसारित करेगा।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन ही सेलिब्रेट होता

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानी कि 25 जनवरी को राष्ट्रपति देश को संबोधित करते हुए देश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हैं। गणतंत्र दिवस हर साल यह गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन ही सेलिब्रेट होता है। गणतंत्र दिवस के दिन स्पेशल प्रोग्राम होते है। इस दिन भारत के राष्ट्रपति के राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही 21 तोपों की सलामी दी जाती है।

26 जनवरी को ही भारत का संविधान लागू हुआ था

गणतंत्र दिवस तीन दिवसीय उत्सव है जिसमें ड्रिल और कला-प्रदर्शन होता है। बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन गणतंत्र दिवस की समाप्ति के रूप में होता है। आजादी मिलने के लगभग ढाई साल बाद 26 जनवरी, 1950 को ही भारत का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी की तारीख भी इसलिए चुनी गई थी क्योंकि संयोग से इसी दिन पूर्ण स्वराज दिवस की जयंती भी थी।

National News inextlive from India News Desk