नई दिल्ली (एएनआई)। बुधवार को भारत में 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के नागरिक के रूप में, हर कोई राष्ट्रीय महत्व के इस दिन को बहुत उत्साह के साथ मनाता है। बॉलीवुड में ऐसी बहुत सारी देशभक्ति की फिल्में बनी हैं, जिनकी कहानियों से आपकी आंखें नम हो जाती हैं। तो आप अपने अंदर के देशभक्त को प्रेरित करने के लिए इनमें से कोई एक या सभी फिल्म देखकर गणतंत्र दिवस 2022 मना सकते हैं।

1. 'स्वदेश' (2004)
फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित, शाहरुख खान ने 'स्वदेश' में काफी बेहतरीन काम किया था। फिल्म की कहानी एक नासा साइंटिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। शाहरुख फिल्म में वैज्ञानिक का रोल निभाते हैं जिन्हें बाद में अपनी मातृभूमि से प्यार हो जाता है और वह भारत वापस आ जाते हैं और बचपन के गृहनगर को विकसित करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। सकारात्मक समीक्षा के बावजूद फिल्म व्यावसायिक रूप से असफल साबित हुई।

2. 'रंग दे बसंती' (2006)
आमिर खान-स्टारर, 'रंग दे बसंती' लगभग 16 साल पहले रिलीज हुई थी। यह फिल्म दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है जो सिस्टम से सवाल करते हैंं। यह फिल्म, जिसमें चंद्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई थी, बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई।

3. 'एयरलिफ्ट' (2016)
इस फिल्म में अक्षय कुमार और निम्रत कौर मुख्य भूमिका में थे।कुवैत शहर में फंसे एक सफल व्यवसायी की कहानी को उस समय के दौरान दिखाया गया था जब उस पर इराक ने आक्रमण किया था और जिसके परिणामस्वरूप हजारों भारतीय युद्धक्षेत्र में फंस गए थे। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित थी और भारतीय नागरिकों को बचाने और अधिकारियों की मदद से घर लाने से पहले की एक वास्तविक तस्वीर को दर्शाती है।

4. 'राजी' (2018)
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने आलिया भट्ट के फिल्मी करियर में सफलता का एक और पंख जोड़ा। हरिंदर सिंह सिक्का के उपन्यास 'कॉलिंग सहमत' से प्रेरित, यह फिल्म एक युवा कश्मीरी लड़की सहमत खान की एक प्रेरणादायक कहानी है, जो एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी (विकी कौशल) इकबाल सैयद से शादी करती है, और एक भारतीय जासूस के रूप में पाकिस्तान चली जाती है।

5. 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (2019)
विक्की कौशल और यामी गौतम स्टारर यह फिल्म निस्संदेह सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है जिसे कोई भी गणतंत्र दिवस पर देख सकता है। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है और पुलवामा हमले के बाद आतंकवादियों पर भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हुई और ब्लॉकबस्टर रही।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk