-राज्यपाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

- कल्चरल प्रोग्राम के साथ विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन

देहरादून,

71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रीयध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सेना, आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी और एनसीसी की टुकडि़यों ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। राज्यभर से पहुंचे तमाम कलाकारों ने परेड ग्राउंड में अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। राज्यपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, चीफ सेक्रेटरी उत्पल कुमार सिंह डीजीपी अनिल रतूड़ी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले राज्यपाल ने राजभवन में सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहरण किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कल्चर प्रोग्राम्स की प्रस्तुति

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें छोलिया, गढ़वाली, कौथिग, बसंत हारुल, पौणा नृत्य, खुखरी नृत्य, नंदा देवी राजजात का शानदार प्रदर्शन किया गया।

12 वीं गढ़वाल राइफल फ‌र्स्ट

परेड ग्राउंड में आयोजित हुए मार्च पास्ट में 12 वीं गढ़वाल, आईटीबीपी, उत्तराखंड पुलिस, हिमाचल पुलिस, उत्तराखंड विशेष पुलिस, महिला दल 40 बटालियन पीएसी, उत्तराखंड विशेष पुलिस 31 बटालियन, होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी ब्वॉयज, एनसीसी ग‌र्ल्स व गौरव सेनानी प्लाटून ने शिरतक की। मार्च पास्ट करने वाली टुकडि़यों में 12वीं गढ़वाल राइफल को प्रथम, एनसीसी ब्वॉयज एंड ग‌र्ल्स को सेकेंड व आईटीबीपी को थर्ड पुरस्कार हासिल हुआ।

इन डिपार्टमेंट की झांकियां

-एमडीडीए।

-एसडीआरएफ।

-स्मार्ट सिटी।

-उरेडा।

-नागरिक उड्डयन विभाग

-बाल विकास

-स्वजल ग्राम विकास

-संस्कृति

-टूरिज्म

-हॉर्टिकल्चर।

-एजुकेशन।

-हेल्थ।

-सूचना

-उद्योग

-नागरिक सुरक्षा विभाग

केंद्रीय गृह मंत्री पदक

-अखलाख हुसैन, आरक्षी, पीटीआई, पीटीसी नरेंद्र नगर।

- वीरेन्द्र कुमार गैरोला, उप निरीक्षक अध्यापक आरटीसीसी।

-देवानन्द बलूनी, उप निरीक्षक अध्यापक (रिटा.) पीटीसी, नरेंद्रनगर।

-भुवन चन्द्र भट्ट, उप निरीक्षक पीटीसीआई, आरटीसी।

-मनीष जस्वाल, निरीक्षक, पीटीसी नरेंद्रनगर।

राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक

-विक्त्रम सिंह नेगी, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी नागरिक पुलिस, हरिद्वार।

-हरि सिंह, हेड कांस्टेबल आईआरबी सेकेंड।

-कंवर पाल, आरक्षी, सतर्कता मुख्यालय।

-रविन्द्र शाह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस हरिद्वार।

-अर्जुन कुमार, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस हरिद्वार।

-अमित कुमार, आरक्षी नागरिक पुलिस हरिद्वार।

-प्रभाकर, आरक्षी हरिद्वार।

संग्राम सेनानियों का सम्मान

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम आवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम ने मौजूद अधिकारियों व पुलिस जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। सीएम ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत सीएम व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद सीएम ने पांच वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानिनियों व उनके आश्रितों से भेंट कर उनका हालचाल जाना और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। सीएम ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर लगाई गई फोटो एग्जीबिशन का अवलोकन भी किया।

सचिवालय में

च फ सेक्रेटरी उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय कैंपस में तिरंगा फहराया। अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान दुनिया के गौरवशाली संविधान के रूप में माना जाता है। उन्होंने सचिवालय को प्रदेश की सर्वोच्च प्रशासनिक इकाई बताते हुए सचिवालय द्वारा विगत दिनों प्रशासनिक सुधार के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों की तारीफ करते हुए कहा कि सचिवालय द्वारा प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने के लिए सराहनीय कदम उठाया गया है। कहा, सरकार द्वारा ई-कैबिनेट प्रणाली की शुरूआत की गई है। आगामी एक वर्ष में ई-ऑफिस से आच्छादित करने का निर्णय लिया गया है। सीएस ने सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2019-20 के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

कांग्रेस भवन में

71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सुबह साढ़े नौ बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगीत व व राष्ट्रगान गाया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ंिसह ने कहा कि आज जनता को कांग्रेस पार्टी से बहुत अपेक्षायें हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम आदमी को केन्द्र में रखकर विकास की योजनायें बनाई हैं। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के इसी स्वर्णिम इतिहास और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करना है।