कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Republic Day Parade 2022 : भारत इस बार 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन, 1950 में संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस उत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य परेड है जो हर साल राजपथ नई दिल्ली में आयोजित होती है। भारत की गणतंत्र दिवस परेड विदेशों तक चर्चा में रहती है। परेड सुबह 10 बजे से शुरू होकर 11:30 बजे खत्म होगी। परेड की शुरुआत भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होती है, जिसमें सेना, नौसेना और वायु सेना की कई रेजिमेंटों के साथ-साथ राजपथ पर राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक और वहां से रेड फोर्ट यानी कि लाल किला तक उनके बैंड शामिल होते हैं।

गणतंत्र दिवस परेड का सीधा प्रसारण कब और कहां देखें
इस दाैरान लोग अपने टीवी सेट पर डिश टीवी, एयरटेल और टाटा स्काई जैसे डीटीएच कनेक्शन के माध्यम से और अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप पर भी ऑनलाइन परेड देख सकते हैं। वहीं कुछ अन्य माध्यमों से परेड की लाइव स्ट्रीम को आसानी से देखा जा सकता है। परेड का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर पीएम मोदी के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने से लेकर परेड के अंत तक किया जाएगा। प्रेस सूचना ब्यूरो भी अपने यूट्यूब चैनल पर गणतंत्र दिवस परेड का सीधा प्रसारण करेगा।

डीटीएच के माध्यम से टीवी पर परेड का सीधा प्रसारण कैसे देखें
हर साल की तरह गणतंत्र दिवस परेड 2022 का भी डीडी नेशनल चैनल जैसे समाचार चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। परेड को ऑनलाइन देखने के अलावा, लोग परेड को लाइव देखने के लिए भी कार्यक्रम स्थल पर जाते हैं। इस वर्ष लगभग 24,000 लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति है। अगर आप भी परेड को लाइव देखना चाहते हैं तो यहां वे जगहें हैं जहां से आप टिकट खरीद सकते हैं।

सेना भवन (गेट नंबर 2)

शास्त्री भवन (गेट 3 के पास)

जामनगर हाउस (इंडिया गेट के सामने)

संसद सदन का स्वागत कक्ष

प्रगति मैदान

Republic Day Parade 2022 : गणतंत्र दिवस परेड के बारे में ये 10 रोचक बातें हर भारतीय को जानना है जरूरी

Happy Republic Day 2022 : 26 जनवरी को मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

National News inextlive from India News Desk