- रिपब्लिक डे को स्पेशल बनाने के लिए नगर निगम की कवायद, पूरे शहर की होगी साफ-सफाई, चौराहों की होगी साज-सज्जा

- सामाजिक संस्थाएं भी मिलाएंगी नगर निगम के कंधे से कंधा, पब्लिक से भी सपोर्ट करने की अपील

VARANASI : इस बार रिपब्लिक डे को स्पेशल बनाने के लिए नगर निगम ने जबरदस्त तैयारी की है। एक ओर देश के पीएम नरेंद्र मोदी लाल किले से तिरंगा फहरा रहे होंगे तो वहीं दूसरी तरफ तिरंगे से पटे रहने वाले उनके संसदीय क्षेत्र के गली-चौराहे भी तिरंगे को शान से सलाम कर रहे होंगे। उस दिन शहर में सफाई तो ऐसी होगी कि बस देखने वाले देखते ही रह जाएंगे। यहां के बाशिंदों को यह यकीन कर पाना आसान नहीं होगा कि वे बनारस में ही मौजूद हैं क्या! इस काम में सामाजिक संस्थाएं भी नगर निगम के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी। वहीं बनारस की पब्लिक से भी अपील की जा रही है कि इस रिपब्लिक डे को स्पेशल बनाने के लिए अपने-अपने तरीके से योगदान दें।

बनायी गयी है टीम

रिपब्लिक डे पर सिटी का कोना-कोना साफ हो इसके लिए विशेष तौर पर सफाई कर्मियों की तैनाती की गयी है। सफाई करने के लिए उनका क्षेत्र निर्धारित किया गया है। वे अपने-अपने एरियाज में झाड़ू लगाने के साथ ही साथ वहां जमा कूड़े को भी हटाएंगे। उन्हें सफाई का सारा काम ख्भ् जनवरी की रात तक निबटाने का टारगेट दिया गया है। इनकी निगरानी की जिम्मेदारी सफाई निरीक्षकों को दी गयी है। वे इसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंापेंगे। शहर को साफ करने के दौरान चूने का छिड़काव किया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों को तिरंगे से सजाया जाएगा। चौराहों पर मौजूद शहीदों और प्रमुख हस्तियों की मूर्तियों की सफाई के साथ ही साथ उन पर फूल-माल भी चढ़ाई जाएगी।

सबका लेंगे सहयोग

गणतंत्र दिवस को स्पेशल बनाने की वजह है देश के प्रधानमंत्री का बनारस से सांसद होना। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। शहर को सजाने की जिम्मेदारी उन पर होगी। उनसे कहा गया है कि खासतौर पर बनारस के प्रमुख चौराहों को तिरंगे से सजाएं व इन्हें विद्युत झालरों से जगमगा दें। जिससे राष्ट्रीय पर्व खुद-ब- खुद खास हो जाए। प्रमुख चौराहे मलहदिया, लहुराबीर, पाण्डेयपुर गिरजाघर, मैदागिन समेत सभी चौराहों को सजाने का काम आज ही पूरा कर लिया जाएगा।

''

गणतंत्र दिवस पर शहर की विशेष सफाई का इंतजाम किया गया है। इसके लिए ड्यूटी लगा दी गयी है। इसके साथ ही चौराहों की साज-सज्जा भी की जाएगी ताकि यह दिन खास बने।

उमाकांत त्रिपाठी

नगर आयुक्त