- एक्स सीएम जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार पर लगाया आरोप

- कहा, मेरे फैसले को रद्द कर फिर से लागू क्यों कर रहे नीतीश

PATNA : अगर मेरा निर्णय गलत था तो पहले इसे रद्द कर दिया और अब इसमें कुछ कटौती कर लागू कर रहे हैं। यह इसलिए कि जीतन राम मांझी एक महादलित सीएम था? जो महादलित, दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और गरीब के लिए काम कर रहा था। नीतीश कुमार को अपने इस कृत के लिए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। ये कहा एक्स सीएम जीतन राम मांझी ने। वे अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

मछली जैसे हैं नीतीश

मांझी ने कहा कि जिस तरह पानी बिन मछली जिंदा नहीं रह सकती, उसी तरह नीतीश कुमार बिना सत्ता के जिंदा नहीं रह सकते। सत्ता के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। हमने अपने कैबिनेट में महादलित, दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा ,गरीब और महिलाओं के लिए ख्भ् लाख तक के ठेके में आरक्षण देने का निर्णय लिया था। इस पर काफी विरोध किया गया था, लेकिन राशि कम करके इसे फिर से लागू करवा रहे हैं नीतीश कुमार।

कर्पूरी को भारत रत्न मिले

एक्स सीएम जीतनराम मांझी ने कहा कि मेरी जो आशंका थी, उसे हाईकोर्ट ने भी सही माना, बिहार म्यूजियम निर्माण पर अनावश्यक राशि खर्च की जा रही है। सरकार को तत्काल कर्पूरी ठाकुर के फॉर्मूले पर राज्य आरक्षण की व्यवस्था की जानी चाहिए। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्‍‌न दिया जाना चाहिए।

जीतन राम मांझी ने सिर्फ घोषणाएं की थी। सीएम नीतीश कुमार तो इसे लागू करने के लिए पहले योजना बनाए थे और अब इसे लागू कर रहे हैं।

- वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, जेडीयू