PRAYAGRAJ: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो। जगदंबा सिंह का रविवार को उनके शिष्यों ने रिटायर होने पर भव्य स्वागत किया। प्रो। सिंह व उनके परिजनों के साथ उनके गुरु डॉ। एचपी तिवारी, प्रो। सिद्दीकी व प्रो। आरके पी सिंह ने बुके देकर स्वागत किया और बधाई दी। प्रो। सिंह के शिष्यों डॉ। दीपा चौहान, डॉ। बबिता अग्रवाल, डॉ। विवेक भदौरिया, डॉ। निधि, डॉ। राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ। कमलेश्वर तिवारी व डॉ। मधुलिका श्रीवास्तव का रहा।

रिटायर हो गए उप निदेशक सूचना

प्रयागराज के उप निदेशक सूचना डॉ। संजय कुमार राय अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर रविवार को रिटायर हो गए। विदाई कार्यक्रम में सूचना विभाग के सूचना अधिकारी ऋषभदेव त्रिपाठी, राजेश राय, धर्मवीर खरे, कर्मवीर खरे के साथ रिटायर्ड उप निदेशक आरपी द्विवेदी, जेएन यादव तथा कार्यालय के कर्मचारीगण शाइस्ता जबीं, संतलाल, प्रेमनाथ पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, राहुल पाल, श्रीकान्त दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

मंजर कर्रार को दी भावभीनी विदाई

जनसम्पर्क विभाग उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में कार्यरत जनसम्पर्क अधिकारी मंजर कर्रार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित कार्यक्रम में सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह, पूर्व उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक आरके श्रीवास्तव सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे। मंजर कर्रार वर्ष 2007 से मुख्यालय में सेवारत थे। सीपीआरओ ने श्रीकर्रार के सुखद, सेहतमंद एवं उ”वल भविष्य की कामना की। रिटायरमेंट पर मंजर कर्रार ने अपने साथियों का तहे दिल आभार प्रकट किया।