Review Undekhi Web Series इस समाज में हाई प्रोफाइल शादी के बहाने उन हुक्मरानों की बदनाम गलियों में झांकने की कोशिश की गई है, जो खुद को खुदा समझते हैं और मजबूर मासूमों को अपना मोहरा। शादी के माहौल में नशे में धुत एक आदमी, ओर्केस्ट्रा में नाचने वाली एक मासूम को सबके सामने गोली मार देता है, लेकिन जश्न बरकरार रहता है। पढ़िए वेब शो अनदेखी का रिव्यु

वेब शो का नाम : अनदेखी

कलाकार : अंचल सिंह, अयन जोया, वरुण भगत, सूर्या शर्मा, अभिषेक चौहान, अपेक्षा पोरवाल, दिवेंदु भट्टाचार्या, हर्ष छाया, सयांदीप सेनगुप्ता, मीनाक्षी सेठी, अंकुर राठी,राजेन्द्र सिंह अटवाल

निर्देशक और क्रियेटर टीम : आशीष आर शुक्ला, वरुण बडोला,

ओटी टी चैनल : सोनी लिव

रेटिंग : तीन

क्या है कहानी

हिमाचल प्रदेश के मनाली में कहानी बेस्ड है। एक हाई प्रोफाइल शादी है। दमन ( अंकुर) और तेजी ( अंचल सिंह) की। मनाली का सबसे नामी रिसोर्ट दमन के पिता पापाजी ( हर्ष छाया ) का है।रिंकू राजेंद्र सिंह (सूर्या शर्मा) पूरे शहर पर होल्ड रखता है। इसी बीच में एक सलोनी ( अयन जोया) जो कि फिल्म मेकर बनना चाहती है। वह इस शादी को कवर करना चाहती है और वह इसे करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उसका असिस्टेंट ऋषि (अभिषेक चौहान है। वेडिंग शूट करते हुए ही ऋषि के सामने एक बड़ा हादसा होता है और इसके बाद जुर्म को छुपाने के लिए एक नया सर्कस शुरू होता है। उस सर्कस में कई मासूम फंसते हैं। दूसरी तरफ एक डीसीपी सुंदरवन के जंगलों में होने वाले मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में लगा है। अचानक दोनों घटनाओं के तार कैसे जुड़ते हैं और आखिरकार सच को न्याय मिल पाता है कि नहीं यह देखना दिलचस्प है वेब शो में।

क्या है अच्छा

कहानी सत्य घटना पर आधारित है और इसे नया रूप देने में निर्देशक और क्रियेटर ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई है। वह अच्छा है। बहुत हद तक वास्तविकता के नजदीक है।

क्या है बुरा

वेब शो के मेकर्स के लिए अपशब्द और गालियों का इस्तेमाल नया ट्रेंड हैं। बेवजह के संवाद और बेवजह की जबरन ठूसी गालियां बहुत चुभती है। यहीं नहीं अब तो गालियों का भी नया नामकरण होने लगा है, जो बेहद गैर जरूरी नजर आया। अच्छे कांसेप्ट के साथ ये लापरवाही विषय को हल्का बनाती है।

अदाकारी

शो की खासियत इसके कलाकार ही रहे, अधिकतर कलाकार लोकप्रिय नहीं हैं। इसके बावजूद अभिनय में सभी ने अच्छा काम किया है। दिवेंदू ने सबसे बेहतरीन काम किया है। इसके अलावा अभिषेक चौहान, अपेक्षा पोरवाल, अंचल, अयन, राजेंद्र सिंह सभी ने शो की कहानी के मुताबिक़ खुद को बेहतरीन तरीके से पेश किया है। यह शो दर्शाती है कि अगर कहानी में दम है तो चर्चित चेहरों के बावजूद एक अच्छे प्रोजेक्ट को आकार दिया जा सकता है।

वर्डिक्ट

एक अलग तरह के क्राइम देखने वालों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता।

फिल्म समीक्षा : अनु वर्मा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk