मुंबई (मिडडे)। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एनसीबी के दफ्तर के चक्कर भले लगा रही हों मगर वह पार्टी इंज्वाॅय करना नहीं भूली। रिया ने हाल ही में अपनी फ्रेंड अनुशा दांडेकर की बर्थडे पार्टी में हिस्सा लिया। जिसमें शिबानी दांडेकर और उनके ब्वाॅयफ्रेंड फरहान अख्तर, रघु राम और राजीव लक्ष्मण, आशीष चौधरी और समीता बंगार्गी शामिल थे। इन सब के बीच राजीव की एक तस्वीर रिया चक्रवर्ती के साथ थी, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया था। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "माई गर्ल।" इस तस्वीर के सामने आने के बाद सुशांत के फैंस काफी नाराज दिखे।

बाद में हटा ली गई तस्वीर
विवाद बढ़ता देख बाद में, राजीव ने तस्वीर को हटा दिया और एक बयान शेयर किया, जिसमें लिखा था, “मुझे लगता है कि एक पोस्ट पर मेरे गैर-जिम्मेदाराना शब्दों के साथ अनावश्यक परेशानी पैदा हुई है। रिया मेरी पुरानी दोस्त है, और मैं उनसे दोबारा मिलकर खुश हूं। मैं उनके अच्छे होने की कामना करता हूं।' यही नहीं राजीव की पत्नी सुसान ने मेहमानों की एक ग्रुप फोटो साझा की। जिसमें रिया नजर आ रही हैं।

जमानत पर बाहर हैं रिया
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच से जुड़े ड्रग्स से जुड़े आरोपों पर रिया करीब एक महीने तक जेल में रही थीं। रिया को एनसीबी ने 9 सितंबर को उनके प्रेमी, अभिनेता सुशांत की मौत से जुड़े एक ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। अभिनेत्री को 7 अक्टूबर, 2020 को जमानत दी गई थी। जबकि रिया के भाई शोविक लंबे समय तक हिरासत में रहे। उन्हें 2 दिसंबर को जमानत दी गई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया को आखिरी बार फिल्म 'जलेबी' में देखा गया था। अभिनेत्री को इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, क्रिस्टन डिसूजा, सिद्धार्थ कपूर के साथ रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' का हिस्सा बताया गया था, लेकिन फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk