मुंबई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, जो पिछले साल अभिनेता और उनके प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जांच के दायरे में थीं। उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन से जुड़े चल रहे ड्रग मामले के बीच एक छुपा हुआ मैसेज शेयर किया है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्रिप्टिक मैसेज शेयर किया, जिसमें लिखा था: "आप जो भी करते हैं, उसके माध्यम से आगे बढ़ें।" हालांकि यह किसके लिए था, और रिया ने क्यों किया, यह तो वह ही बता सकती हैं मगर सोशल मीडिया पर उनकी से बात चर्चा का विषय बनी है।

पिछले साल रिया चक्रवर्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी
पिछले साल रिया चक्रवर्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस पर सुशांत के परिवार द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे की हेराफेरी का आरोप लगाया था। सुशांत की मौत के मामले में नशीली दवाओं से संबंधित जांच में उनके भाई शोविक के साथ उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चार्जशीट में भी नामित किया गया था। 29 वर्षीय अभिनेत्री को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और सितंबर में मुंबई की भायखला जेल में वह करीब एक महीना रहीं थी।

आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई
पिछले साल एनसीबी की गिरफ्त में जहां रिया चक्रवर्ती थी। वहीं इस साल आर्यन खान ड्रग्स केस में जेल में बंद है। एनसीबी ने बुधवार को आरोप लगाया कि आर्यन अन्य लोगों के साथ, एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रतिबंधित "अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद और वितरण के वितरण" में शामिल था। एजेंसी ने आर्यन पर कुछ लोगों के संपर्क में होने का भी आरोप लगाया। यह व्यक्ति विदेश में हो सकता है जो एक अंतरराष्ट्रीय अवैध ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है। एनसीबी का बयान आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन की जमानत याचिकाओं की सुनवाई के दौरान आया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk