भाजपा महामंत्री अशोक कटारिया का किया जोरदार स्वागत

कड़ी मशक्कत से दो घंटे बाद खुल सका दिल्ली रोड का जाम

Meerut: बीजेपी प्रदेश महामंत्री के स्वागत में दिल्ली रोड पूरी तरह जाम हो गया। अपने नेता के स्वागत के लिए शहर व आस-पास के जिलों के हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे टै्रफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। इसके बाद तकरीबन तीन घंटे बाद जाम खुल सका। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

पहली बार मेरठ आगमन

दरअसल बीजेपी की नई कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री बनने के बाद अशोक कटारिया का पहली बार मेरठ आगमन था। जिसकी एक सप्ताह से कार्यकर्ता तैयारी में जुटे थे। जैसे ही नौचंदी ट्रेन सिटी स्टेशन पर आकर रुकी तो ढोल, नगाड़ों की थाप के साथ कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री को कंधों पर उठा लिया और स्टेशन के बाहर तक लेकर आए। इस दौरान स्टेशन पर काफी धक्का-मुक्की भी हुई।

जाम में फंसे मुसाफिर

भाजपा नेता के काफिले में करीब 400 गाडि़यां थी, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। सिटी स्टेशन से साकेत चौराहे तक लंबे जाम के कारण मुसाफिरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद जब काफिला बिजनौर रुट की ओर चला गया। जब जाकर दिल्ली रोड का जाम खत्म हो सका।

ये रहे मौजूद

मुख्य रूप से स्वागत में जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, विधायक रविन्द्र भड़ाना, राष्ट्रीय मंत्री सोमेन्द्र तोमर, अजीत चौधरी, वरुण गोयल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।