रांची (ब्यूरो)। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह टीम इंडिया के अगले विकेटकीपर के रूप में देखा रहा है। पंत समय-समय पर अपने सीनियर से टिप्स भी लेते दिखाई देते हैं। इस क्रम में पंत ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं जिसमें वह पूर्व कप्तान के साथ उनके रांची स्थित फार्म हाउस में समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें रांची में धोनी के फार्म हाउस की हैं जहां ये दोनों पेट्स के साथ दिखाई दे रहे हैं। पंत ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा - गुड वाइब्स!


धोनी की तरह उम्मीद
बता दें कि पिछले दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ  तीसरा टेस्ट रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम रांची में खेला गया था। हालांकि पंत यहां प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह साहा ने विकेट कीपिंग की थी। तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि पंत घर न लौटकर धोनी के यहां ही रुक गए थे। इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप से ही पंत को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वह कई अहम मौके पर अच्छी शुरुआत के बाद गलत शॉट खेलकर आउट हुए, जबकि उनसे धोनी की ही तरह मैच फिनिश की उम्मीद की जा रही थी।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk