मुंबई (आईएएनएस)। Rishi Kapoor Death : बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को कैंसर होने के चलते गुरुवार 30 अप्रैल को निधन हो गया। इसकी वजह से बाॅलीवुड में ही नहीं हर कहीं शोक की लहर दौड़ गई। एक्टर ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, 'सिनेमा एक माध्यम है जिससे हजारों दिलों को एक साथ छुआ जा सकता है।' ऋषि कपूर की इमेज एक रोमांटिक हीरो की रही जो अकसर फिल्मों में स्वेटर पहने बेहद कूल दिख रहे थे। एक्टर की कई फिल्मों में उनकी बेहतरीन अदायगी का परिचय मिलता है।

ऋषि की ये फिल्मे देख उन्हें रखें हमेशा याद

आईएएनएस ने ऋषि कपूर की टाॅप फिल्मों की लिस्ट बनाई है जिनके जरिए वो आपके दिल में हमेशा के लिए रह जाएंगे। इसमें बाॅबी भी शामिल है जो उनकी डेब्यू फिल्म थी और ये साल 1973 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को उनके पिता राज कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था। इसमें ऋषि के अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं। इसके अलावा खेल- खेल में, अमर अकबर एंथनी, सरगम, कर्ज, चांदनी, दो दुनी चार और अग्नीपथ जैसी फिल्में शामिल हैं। बता दें कि चांदनी मूवी में एक्टर के अपोजिट श्रीदेवी ने अभिनय किया था और वो साल 2018 में ही चल बसी थीं।

ऋषि कपूर की नई फिल्मों में इन्हें देखें

मूवीज की इस लिस्ट के साथ- साथ एक्टर की कई और फिल्में भी हैं जिन्हें देख कर आप उन्हें कभी नहीं भुला पाएंगे। इसमें कपूर एंड संस, 102 नाॅट आउट और मुल्क भी शामिल हैं। ये फिल्म उनकी नई मूवीज लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि बीते दिन बुधवार को इरफान की मौत कैंसर की वजह से हुई थी। वहीं एक दिन बाद ऋषि कपूर का भी लंंबी बीमारी के चलते देहांत हो गया। इन दोनों का जाना बाॅलीवुड के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk